Mau में हरित क्रांति अभियान: संदीपन स्कूल में छात्रों ने लगाए 50 पौधे, निभाने का लिया संकल्प
मनोज कुमार पुष्पत की रिपोर्ट
पडाना – हरित क्रांति अभियान को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार पडाना पंचायत टीकोद पंचायत इत्यादि जगहों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया इसी के चलते संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ के परिसर में आज छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर 50 पौधे रोपित किए।
स्कूल परिसर में सुबह से ही पौधारोपण की धूम रही। प्राचार्य और शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने गमले और जमीन दोनों में नीम, पीपल, बरगद, आम और गुलमोहर के पौधे लगाए।
कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि हर छात्र-छात्रा ने अपने द्वारा लगाए गए पौधे को पेड़ बनने तक देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया। बच्चों ने कहा कि पौधा लगाना ही काफी नहीं है, उसे बड़ा करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और हरियाली के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति अभियान का मकसद सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना है।पौधारोपण के बाद पूरे परिसर में “एक बच्चा, एक पौधा” के नारे गूंजे। शिक्षकों ने हर कक्षा को कुछ पौधों की जिम्मेदारी भी सौंपी ताकि नियमित रूप से पानी और देखभाल हो सके। इस मौके पर सारंगपुर बीआरसी बीएल वर्मा संस्था प्राचार्य शंकर लाल भारती राजेश परमार लक्ष्मी नारायण सूर्यवंशी नीरज शर्मा जावेद बेग मिर्जा ललित सेन योगेश सिसोदिया सहित स्टॉप उपस्थिति रहा
