ग्राम बिलोदा पाल में हनुमान मंदिर, मुक्तिधाम और विद्यालय परिसर में हुआ पौधारोपण
मनोज कुमार पुष्पत से की रिपोर्ट
सारंगपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत आमगढ़ के ग्राम बिलोदा पाल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पेड़-पौधे एवं वृक्ष रोपण एवं संरक्षण समिति, ग्राम बिलोदा पाल के सहयोग से संपन्न हुआ। इस दौरान गांव के तीन प्रमुख स्थानों पर पौधारोपण किया गया। पहला पौधारोपण हनुमान मंदिर परिसर में, दूसरा मुक्तिधाम एवं श्मशान परिसर में तथा तीसरा शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच दिनेश पाल, सचिन नारायण सिंह सोनगरा, शिवराज पाल, मनोज पाल, रामकृष्ण पाल, रितेश पाल, चांद सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। शासकीय माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।
