प्रेस विगप्ति
मनावर से कौशिक पंडित की रिपोर्ट
मनावर : एक पेड माॅ के नाम – माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरु किया गया एक राष्ट्रªव्यापी वृक्षारोपण अभियान है। इसका उददेश्य माॅ के प्रती सम्मान व प्रेम प्रकट करना तथा पर्यावरण संरक्षण को बढावा देना है। इसके तहत हम अपनी माॅ के नाम एक पौधा लगाते है और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेते है। इसी उदबोधन के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र मनावर के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डाॅ ए. एल. बसेडिया ने वृक्षो के महत्व व पर्यावरण संरक्षण को विस्तार से बताया ।
इस अभियान व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा ग्राम पंचायत वालय के सरपंच श्री भागीराम मोहनसिंह तथा उपसरपंच श्री दिनेश हिरालाल पटेल भी सामिल हुये तथा अपने विचार रखे। इस अभियान के तहत केन्द्र में पदस्थ डाॅ डी के सुर्यवंशी, डाॅ नरेश गुप्ता, श्री दयाराम चैहान, श्री जितेन्द्र सोलंकी, श्री जागेश्वर विश्वकार्मा, श्री संतोष पाटीदार सहित विभिन्न ग्रामों के 30 से अधिक किसान एवं किसान महिलाओं ने भाग लेकर केन्द्र परिसर में पौधे लगाये तथा अपने खेतों व आंगन मे भी पौधे लगाने का संकल्प लिया।
