।। जय महावीर – जय जिनेन्द्र ।।
।। जय गुरु नाना – जय गुरु राम ।।
🌸प्रवचन एवं धर्मलाभ🌸
दिनांक:9 जुलाई 2026
नागदा से जीवन जी की रिपोर्ट
हुक्म संघ के नवम् नक्षत्र, युग निर्माता, परमागम रहस्यज्ञाता, दीक्षा प्रदाता, नानेश पट्टधर
परम पूजनीय आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. की आज्ञानुवर्ती
शासन दीपिका महासती श्री चारित्रप्रभा जी म.सा., श्री सरोजश्री जी म.सा,श्री जलजश्री जी म.सा. आदि ठाना-3 का पावन सानिध्य जावरा में प्राप्त हुआ । नागदा से पधारे सभी श्रावकों ने महासती जी के दर्शन वंदन कर प्रवचन की अमृतवाणी श्रवण कर धर्मलाभ लिया । श्री सतीश जी जैन ने बताया की नागदा श्री संघ का इतिहास स्वर्णिम रहा है और आने वाले चातुर्मास में भी संघ इसे भव्यता प्रदान करेगा। श्री दिलीप जी कांठेड़ ने धर्मसभा में बताया की बड़े ही सौभाग्य से नागदा श्री संघ को महासती जी का पावन चातुर्मास प्राप्त हुआ है एवं उनके सानिध्य में निश्चित ही धर्म आराधना से पूरे चातुर्मासकाल में सभी को धर्मलाभ की प्राप्ति होगी । साथ ही जावरा श्री संघ से विशेष आग्रह किया की चातुर्मास के पावन अवसर पर नागदा पधारकर श्री संघ को लाभ देने का अवसर प्रदान करें ।
इस अवसर पर श्री स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नागदा के अध्यक्ष श्री सतीश जैन सांवेरवाला, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप कांठेड़, मनीष चपलोत,मुकेश धोका,राजा कर्णावत,कमलनयन चपलोत,पारस पोखरना,हितेश कांठेड़, अखिलेश वोरा,संदीप चपलोत,संगम जैन,निलेश जैन,कल्पेश चपलोत,विजय संघवी,मनोज कोठारी,दिनेश ओरा,जयेश राठौड़,पार्थ कांठेड,मयंक चपलोत, सचिन वोरा,भूपेन्द्र संघवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
