पिपलोदा तहसीलरतलाम में प्रशासनिक कसावट: SP Amit Kumar ने बदले 42 पुलिसकर्मियों के समीकरण, पुलिस लाइन से थानों में बड़ी सर्जरी
संवाददाता: अर्जुन कुमावत
रतलाम। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और गतिशील बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक SP Amit Kumar (भापुसे) ने पुलिस महकमे में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) में लंबे समय से तैनात और अन्य इकाइयों के कुल 42 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से मैदानी थानों में अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है।
इस थोक तबादला सूची में कार्यवाहक उप निरीक्षक (उनि), कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (सउनि), कार्यवाहक प्रधान आरक्षक (प्रआर) और आरक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। माना जा रहा है कि शहर के प्रमुख थानों में पेंडिंग मामलों के निपटारे और गश्त व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह फेरबदल किया गया है।
औद्योगिक क्षेत्र थाना बना ‘सुपर हैवी’, 9 पुलिसकर्मी तैनात
एसपी के नए समीकरणों में रतलाम शहर का *औद्योगिक क्षेत्र थाना* सबसे प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। यहां कानून व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए रक्षित केंद्र से सीधे 2 कार्यवाहक उप निरीक्षक, 1 कार्यवाहक सउनि, 5 कार्यवाहक प्रधान आरक्षक और 1 आरक्षक सहित कुल 9 लोगों का भारी-भरकम बल भेजा गया है।
जानिए किसे, कहां मिली नवीन जिम्मेदारी:
1. थाना औद्योगिक क्षेत्र (औ. क्षेत्र) रतलाम
* कार्यवाहक उप निरीक्षक मुकेश यादव
* कार्यवाहक उप निरीक्षक जगदीशचन्द्र यादव
* कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक प्रदीप टोप्पो
* कार्यवाहक प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र कुमार पांचाल
* कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अर्जुनसिंह
* कार्यवाहक प्रधान आरक्षक आबिद मकरानी
* कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रदीप वैष्णव
* कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ध्रुवसिंह चौहान
* आरक्षक हेमंत पाटीदार
2. थाना स्टेशन रोड रतलाम
* आरक्षक मनीष यादव
* आरक्षक सत्येन्द्र घुरैया
* आरक्षक प्रिती डाबर
* आरक्षक विकास हेलोत
* आरक्षक शालिनी पांचाल
3. थाना माणकचौक
* आरक्षक कुलदीप
* आरक्षक सीमा पचौौरी
* आरक्षक रीमा चंदेल
* आरक्षक विक्रम कनेरिया (नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से)
* आरक्षक अंतिम चौहान
4. थाना सैलाना
* कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अभिषेक पाठक
* आरक्षक बीना घोडावल
* आरक्षक रंजना सोलंकी
* आरक्षक अश्विनी मकवाना
* आरक्षक आनंद सिंह भाटी
5. थाना जावरा शहर
* आरक्षक राहुल भुरिया
* आरक्षक मिथुन मुनिया
* आरक्षक संजय डामोर
6. थाना यातायात (ट्रैफिक पुलिस)
* कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राजेन्द्र पानेरी
* आरक्षक शशि चौहान
* आरक्षक हीरालाल गामड
7. ग्रामीण व अंचल के थानों में फेरबदल
* *पिपलौदा व कालूखेड़ा:* कार्यवाहक प्रधान आरक्षक संजय सोनावा को *पिपलौदा* भेजा गया है। वहीं, थाना कालूखेड़ा में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक नरेन्द्रसिंह चावडा को *बिलपांक* और रक्षित केंद्र से स्नेहपाल को *कालूखेड़ा* थाना भेजा गया है।
* *बड़ावदा:* कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मुकेश गणावा और शैलेन्द्रसिंह।
* *सरवन:* आरक्षक वर्दीचंद भाभर और शोकन कुमार धाकड (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सैलाना कार्यालय से)।
* *आलोट:* कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रवीण जोशी।
* *रावटी:* कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अशीष धानक।
* *शिवगढ़:* आरक्षक तसनीम कौशर।
* *अजाक थाना:* स्थापना शाखा (DDO) से आरक्षक देवकी धेप्ते को अजाक थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
कंट्रोल रूम सक्रिय, तत्काल रवानगी के निर्देश
एसपी अमित कुमार द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि यह नियुक्तियां आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से तुरंत प्रभाव से लागू होंगी। जिले के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वे सभी संबंधित अधिकारियों और आरक्षकों को तत्काल फोन के माध्यम से सूचित करें, ताकि सभी अपने नवीन तैनाती वाले थानों में बिना किसी देरी के अपनी आमद (ज्वाइनिंग) दर्ज करवा सकें।
