अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज द्वारा रथयात्रा निकाली जाएगी
गांव-गांव पहुंच रहा रथ यात्रा का निमंत्रण, 16 जुलाई को उज्जैन में जुटेगा खाती समाज
यह रथयात्रा समाज की एकता, संस्कृति और संगठन की शक्ति का प्रतीकः राजेश जामलिया
संवादाता : मनोज कुमार पुष्पत की रिपोर्ट
पड़ाना
अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज द्वारा 16 जुलाई को Ujjain में भगवान श्री जगदीश की रथयात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर समाजजनों को आमंत्रित कर रहे हैं। रथयात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
खाती समाज शाजापुर जिला सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश जामलिया ने पड़ाना में पत्रक
वितरित कर बताया कि रथयात्रा कार्तिक चौक स्थित श्री जगदीश मंदिर से विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रारंभ होगी।
यात्रा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर देथलिया के मार्गदर्शन में निकाली जाएगी। इसमें मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्येक गांव में समाज के लोगों को रथयात्रा के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व की जानकारी दी जा रही है। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में उज्जैन पहुंचकर
आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समाजजनों से स्वैच्छिक सहयोग राशि भी प्राप्त की जा रही है। राजेश जामलिया ने कहा कि यह रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और संगठन की शक्ति का प्रतीक है। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
खाती समाज द्वारा रथ यात्रा को भव्य रूप देने के लिए निमंत्रण देते हुए।
