—Advertisement—

राम मंदिर अयोध्या मे चोरी, उज्जैन का जमीन घोटाला, नीट परिक्षा पेपर लीक, किसानों की समस्या जवाब दे मुख्यमंत्री – स्वतंत्र जोशी अध्यक्ष जिला Congress धार

Author Picture
Published On: 4 July 2026
धार में Congress का सरकार पर तीखा हमला, कई बड़े मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

—Advertisement—

राम मंदिर अयोध्या मे चोरी, उज्जैन का जमीन घोटाला, नीट परिक्षा पेपर लीक, किसानों की समस्या जवाब दे मुख्यमंत्री – स्वतंत्र जोशी अध्यक्ष जिला कांग्रेस धार

धार जिला ब्यूरो चीफ महेश सिसोदिया

गंधवानी – धार जिला Congress अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने आज पत्रकारो से चर्चा करते हुए बताया कि नीट परिक्षा पेपर लीक के कारण लाखो युवाओं का भविष्य खराब हुआ है किन्तु सरकार ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री पर कोई कार्यवाही नही कि भाजपा के राज मे भगवान राम के मंदिर अयोध्या मे चढावे व दान की चोरी होना देश के हर व्यक्ति कि भावना के साथ खिलवाड है

भाजपा चुनाव मे धर्म के नाम पर वोट मांगती है लेकिन भगवान राम के मंदिर मे हुई चोरी की कोई जवाबदेही तय नही करती है मध्यप्रदेश के उज्जैन मे भूमि घोटाला हुआ है मुख्यमंत्री उस पर कोई जवाब नही दे रहे है किसानों की समस्या प्रतिदिन खाद बिजली को लेकर बढती जा रही है किन्तु सरकार का ध्यान इस और नही है कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनो मे चरणबदध तरीके से अंदोलन करेगी इसकी जानकारी पत्रकारो को दि

युवाओं के भविष्य से खिलवाड

मध्य प्रदेश में लाखों युवाओं का भविष्य लगातार संकट में डाला जा रहा है। नीट एवं सीबीएसई परीक्षा से जुड़े विवादों तथा विद्यार्थियों की शिकायतों ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े किए हैं। प्रभावित विद्यार्थियों ने न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें समय पर राहत नहीं मिली।
मध्य प्रदेश कांग्रेस लगातार छात्रों के साथ खड़ी रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने भी युवाओं के साथ हुए कथित अन्याय का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठाया। इन्हीं विषयों को लेकर प्रदेश कांग्रेस “छात्रों की गूंज” अभियान के माध्यम से प्रदेशभर के विद्यार्थियों के बीच जाएगी तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय की मांग करेगी।

किसानों के साथ अन्याय

खरीफ सीजन के बीच प्रदेश का किसान गंभीर संकट से गुजर रहा है। किसानों को समय पर डीएपी, यूरिया और अन्य उर्वरक उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। अनेक स्थानों पर डीएपी उपलब्ध नहीं है, एनपीके महंगे दामों पर बेची जा रही है और खाद वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

टोकन व्यवस्था के कारण किसानों को कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। प्रदेश के अनेक जिलों से खाद की कालाबाजारी, मनमाने दाम वसूले जाने तथा पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे खरीफ की बुवाई प्रभावित हो रही है।
मूंग खरीदी का कोटा कम किए जाने तथा समर्थन मूल्य पर सीमित खरीद के कारण भी किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस इन सभी मुद्दों को लेकर गांव-गांव तक संघर्ष करेगी।

उज्जैन भूमि प्रकरण और जवाबदेही

राष्ट्रीय समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्टों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जुड़े उज्जैन भूमि प्रकरण को लेकर गंभीर प्रश्न उठाए गए हैं। भूमि आवंटन और निर्णय प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों पर आज तक प्रदेश की जनता को स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।
यदि मुख्यमंत्री निर्दोष हैं तो पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराकर सभी तथ्य सार्वजनिक करें। लोकतंत्र में जनता के सवालों से बचना किसी भी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।

भ्रष्टाचार और आस्था से जुड़े प्रश्न

प्रदेश की जनता आज महाकाल लोक परियोजना में उठे प्रश्नों के जवाब भी चाहती है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा सार्वजनिक धन के उपयोग को लेकर समय-समय पर गंभीर सवाल उठे हैं। सरकार बताए कि इन मामलों में जवाबदेही किसकी तय हुई और क्या कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चंदे और वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में सार्वजनिक हुए आरोप करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े हैं। कांग्रेस का मानना है कि आस्था से जुड़े किसी भी संस्थान में यदि वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आते हैं, तो उनकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास अक्षुण्ण बना रहे।

कांग्रेस के प्रमुख प्रश्न

– उज्जैन भूमि प्रकरण पर मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से जवाब कब देंगे?
– क्या सरकार पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने को तैयार है?
– एक रुपये अथवा रियायती दर पर किन-किन ट्रस्टों एवं संस्थाओं को सरकारी भूमि आवंटित की गई? इसकी पूरी सूची सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही?
– किसानों को समय पर डीएपी, यूरिया, पर्याप्त बिजली और अन्य कृषि आदान उपलब्ध कराने में सरकार विफल क्यों रही?
– खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने अब तक क्या कार्रवाई की?
– विद्यार्थियों को न्याय दिलाने तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए?
– महाकाल लोक सहित सार्वजनिक परियोजनाओं में उठे सवालों की निष्पक्ष जांच कब होगी?

भ्रष्टाचार की जानकारी के लिए विशेष पोर्टल

प्रदेश कांग्रेस शीघ्र ही एक विशेष डिजिटल पोर्टल प्रारंभ करेगी, जहां प्रदेश का कोई भी नागरिक भ्रष्टाचार, सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग अथवा कथित अवैध संपत्तियों से संबंधित जानकारी एवं दस्तावेज गोपनीय रूप से साझा कर सकेगा। जानकारी देने वाले नागरिक की पहचान पूर्णतः सुरक्षित रखी जाएगी तथा तथ्यों के सत्यापन के बाद उचित समय पर उन्हें सार्वजनिक किया जाएगा।
चरणबद्ध आंदोलन

मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे—

– प्रदेशभर में पत्रकार वार्ताएं।
– “छात्रों की गूंज” अभियान।
– 14–15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक Gen Z Cyclothon।
– मुख्यमंत्री के प्रत्येक जिले के दौरे पर सार्वजनिक रूप से प्रश्न पूछे जाएंगे।
– 15 जुलाई को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव।
– जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में उज्जैन में भूमि प्रकरण के विरोध में विशाल जनआंदोलन एवं रैली।
– विधानसभा सत्र में इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

कांग्रेस का संकल्प

मध्य प्रदेश कांग्रेस का यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य, किसानों के अधिकार, पारदर्शी शासन, लोकतांत्रिक जवाबदेही और प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा के लिए है।
जब तक विद्यार्थियों को न्याय, किसानों को राहत, जनता को जवाब और भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित नहीं होती, तब तक कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
पत्रकार वार्ता मे जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पंवार, बाबु जाट, सतपालसिंह बरनाला, हरि आर्य, विनोट जाट, लखन काग, रविन्द्र पाटीदार, मलखान पटेल शामिल थे।

धार जिला कांग्रेस कमेटी

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp