—Advertisement—

Jabalpur News :संवाद 2026: टीम ओजस्वी ने रोटरी वर्ष 2026-27 की शानदार और प्रेरणादायक शुरुआत, जबलपुर में जुटे सभी रोटरी क्लब

Author Picture
Published On: 28 June 2026

—Advertisement—

संवाद 2026 कार्यक्रम में jabalpur के सभी रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, AGs, सिटी को-ऑर्डिनेटर्स और सदस्यों ने भाग लिया। टीम ओजस्वी ने रोटरी वर्ष 2026-27 की योजनाओं पर चर्चा करते हुए सेवा एवं नेतृत्व की नई दिशा तय की। जानें पूरी खबर।

‘संवाद 2026’ ने टीम ओजस्वी के साथ रोटरी वर्ष 2026-27 की मजबूत नींव रखी

Jabalpur, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 की टीम ओजस्वी द्वारा आयोजित ‘संवाद 2026’ कार्यक्रम उत्साह, समन्वय एवं सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बना। कार्यक्रम में Jabalpur के सभी रोटरी क्लबों के असिस्टेंट गवर्नर्स, सिटी को-ऑर्डिनेटर्स, क्लब अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आगामी रोटरी वर्ष 2026-27 की योजनाओं एवं कार्यप्रणाली पर सार्थक चर्चा की।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन रोटेरियन मनीष बजाज ने दिया, जबकि कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं गरिमामय मंच संचालन रोटे. शोभित वर्मा (AG 2026-27) द्वारा किया गया, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।
रोटरी क्लब Jabalpur संस्कारधानी की पूरी टीम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में उत्कृष्ट सहयोग एवं समन्वय प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में रोटेरियन यश आहूजा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटे. नितिन जैन, (मप्र) ने टीम ओजस्वी, सभी AGs, सिटी कोऑर्डिनेटर्स, क्लब अध्यक्षों, सचिवों एवं समस्त रोटरी सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के समर्पण, टीमवर्क एवं सेवा भावना ने ‘संवाद 2026’ को एक यादगार एवं सफल आयोजन बनाया है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “Together, We Connect. Together, We Serve. Together, We Grow.” की भावना के साथ टीम ओजस्वी रोटरी वर्ष 2026-27 में सेवा एवं नेतृत्व के नए आयाम स्थापित करेगी।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp