बालाजी धाम डेलनपुर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 2026 के तहत 17 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत की उपस्थिति में रामजानकी दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, ध्वजारोहण एवं कलश स्थापना का भव्य आयोजन होगा।
बालाजी धाम डेलनपुर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सहभागिता
बालाजी धाम डेलनपुर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 2026 में होगा भव्य धार्मिक आयोजन
नागदा जंक्शन। बालाजी धाम डेलनपुर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 2026 के अंतर्गत 17 जून को श्री बालाजी धाम डेलनपुर (रोहल खुर्द) में नवनिर्मित मंदिर पर कलश प्रतिष्ठा, ध्वजारोहण एवं रामजानकी दरबार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्यता के साथ संपन्न होगा। इस धार्मिक आयोजन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से सहभागिता करेंगे।
मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री युवराज सिंह राणावत ने जानकारी देते हुए बताया कि नवनिर्मित राम दरबार मंदिर का लोकार्पण प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव एवं मंदिर समिति के संरक्षक महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत के करकमलों द्वारा संपन्न होगा।
मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल करेंगे मंदिर का लोकार्पण
बालाजी धाम डेलनपुर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 2026 के दौरान भव्य ध्वजारोहण, कलश स्थापना एवं राम जानकी परिवार की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगी।कार्यक्रम में प्रदेशभर से संत-महात्माओं का आगमन होगा तथा उनका स्वागत किया जाएगा। आयोजन स्थल पर विशाल धर्मसभा का आयोजन भी प्रस्तावित है।
रामजानकी दरबार की प्राण प्रतिष्ठा बनेगी आकर्षण का केंद्र
मंदिर समिति द्वारा बताया गया कि पिछले कई दिनों से बालाजी धाम परिसर में महायज्ञ, भागवत कथा एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं। इन सभी धार्मिक कार्यक्रमों का समापन 17 जून को धर्मसभा के साथ होगा।श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि वे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर सकें।
20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
आयोजकों के अनुसार बालाजी धाम डेलनपुर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 2026 में लगभग 20 से 25 हजार धर्मप्रेमी भक्तों के पहुंचने की संभावना है।क्षेत्र सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे।
ये रहेंगे प्रमुख अतिथि
कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री अनिल फिरोजिया, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, ट्रस्ट संयोजक श्री लालसिंह राणावत, ट्रस्टी श्री जितेंद्र गेहलोत, विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, विधायक श्री सतीश मालवीय, श्री जितेंद्र पंड्या, श्री दिनेश जैन बॉस, श्री अनिल जैन कालूखेड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमलाकुंवर देवड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश धाकड़, महिदपुर के पूर्व विधायक श्री बहादुर सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संतगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।
मंदिर समिति ने की धर्मप्रेमी जनता से अपील
मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।
