—Advertisement—

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी BU पर गंभीर आरोप, 10 साल में कुलगुरु बदले लेकिन फर्जीवाड़ा जारी

Author Picture
Published On: 13 June 2026
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी BU पर गंभीर आरोप, 10 साल में कुलगुरु बदले लेकिन फर्जीवाड़ा जारी

—Advertisement—

यूनिवर्सिटी को ज्ञान का मंदिर कहा जाता है अगर वही यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री का सेंटर बन जाये तो केसा होगा। आपको ये जान कर हैरानी हो रही होगी लेकिन ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है, भोपाल की  प्रसिद्ध बरकतउल्ला यूनिवर्स्टी BU  से ,जिस पर गंभीर आरोप लगे है। दरअसल बात यह है की श्रीराम महाविद्यालय 2016 से BU से आफिलेटेड है , लेकिन ये कॉलेज केवल कागजो पर ही है। न इसकी कोई बिल्डिंग और न कोई शिक्षक फिर भी 2016 से यह छात्रों को फर्जी डिग्रियां बाट रहा हैं।

10 साल में कुलगुरु बदले पर नहीं हुआ फर्जीवाड़ा बंद:

इन 10 सालो में अभी तक 2 कुलगुरु और चार कुलसचिव बदले लेकिन कोई भी नहीं रोक पाया ये फर्जी डिग्रियों का सिलसिला। बताया जा रहा है की 2016 से अभी तक , हर साल 150 विद्यार्थियों को फर्जी डिग्रियां दी जाती रही है।

2026 के मार्च में आई एक रिपोर्ट ने इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कठोर कदम नहीं उठाये है। इस रिपोर्ट में पता चला की 30 और भी ऐसे फर्जी महाविद्याल थे जो बी एड की डिग्रियां दे रहे थे।

इस पुरे मामले में केवल युनिवेर्सिटी ही नहीं एनसीटीई पर भी कई सवाल उठे है। बता दे बीएड कॉलेजेस को मान्यता NTI ही देती ऐसे में ऐसे फर्जीवाड़े के बाद युनिवेर्सिटी के साथ NTI की विश्वसनीयता पर भी सवाल होना लाजमी है।

कुलपति का बयान :

इस मामले में BU के कुलपति समर बहादुर सिंह का कहना है कि श्रीराम महाविद्यालय की जांच रिपोर्ट मिल गई है और जांच जारी है। अभी तक बिना निरीक्षण किए विवि कालेजों को संबद्धता जारी करता था। इस साल से निरीक्षण शुरू कराया गया है। इसमें 30 अन्य महाविद्यालयों में भी कमियां पाई गई हैं।

निष्कर्ष :

इस पुरे फर्जीवाड़े के बाद अब देखना ये है की क्या इस मामले की जांच के बाद ये फर्जीवाड़े को लेकर कोई ठोस कदम उठाये जायेगा या ऐसे ही फर्जी डिग्रियों का सिलसिला चलता रहेगा।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp