रोटरी क्लब ऑफ Jabalpur संस्कारधानी के पूर्व अध्यक्ष रोटे नितिन जैन को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 का डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी (मध्यप्रदेश) नियुक्त किया गया है। समाजजनों एवं पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
रोटे नितिन जैन बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी (मप्र)
रोटरी क्लब ऑफ Jabalpur संस्कारधानी के पूर्व अध्यक्ष रोटे नितिन जैन को आगामी रोटरी वर्ष 2026-27 हेतु रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के प्रांतपाल रोटे आलम सिंह रूपराह एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटे अजय अग्रवाल द्वारा डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी (मध्यप्रदेश) नियुक्त किया गया है।
आपका कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक रहेगा। वर्तमान में रोटे नितिन जैन रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 (मप्र, छग व् उड़ीसा) में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन – मीडिया एवं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। मीडिया एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नियुक्ति पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश विनायका, अध्यक्ष मनोहर झंझारी, महासचिव विनय जैन, कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल, अमित कासलीवाल, महेंद्र बाकलीवाल, महाकोशल- विन्ध रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन, सचिव हेमंत जैन, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जबलपुर ‘मेन’ के संस्थापक अध्यक्ष आज़ाद जैन, निवर्तमान अध्यक्ष मुल्कराज बादशा, प्रशांत जैन, विकास जैन, प्रदीप जैन, कपिल जैन, नवीन जैन, देवेश जैन सहित अनेक फेडरेशन व् ग्रुप पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की हैं।
आप सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन जैन अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण से इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए रोटरी व् समाज को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
सभी की और से बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ। 💐💐
