—Advertisement—

108 बसों में श्रीफल समर्पण यात्रा Indore से गुना रवाना, हजारों समाजजन हुए शामिल

Author Picture
Published On: 7 June 2026
WhatsApp Image 2026 06 07 at 9.10.20 AM

—Advertisement—

श्रीफल समर्पण यात्रा Indore से गुना के लिए 108 बसों में हजारों समाजजन रवाना हुए। आनंद नवीन गोधा, हर्ष जैन, विजय पाटोदी एवं राजेश जैन दद्दू के नेतृत्व में समाजजन ने मुनि श्री सुधा सागर जी का चातुर्मास इंदौर में हो, इस भावना के साथ श्रीफल समर्पित किया।

राजेश जैन दद्दू

श्रीफल समर्पण यात्रा indore से गुना : 108 बसों में रवाना हुए हजारों समाजजन

इंदौर। श्रीफल समर्पण यात्रा indore से गुना के लिए रविवार सुबह भक्ति और उत्साह के वातावरण में हजारों समाजजन रवाना हुए। इंदौर नगर के समस्त जिनालयों से सुबह 6 बजे से दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालुओं का विशाल जत्था गुना के लिए प्रस्थान करता दिखाई दिया।

108 बसों में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रस्थान

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के सर्वप्रिय अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा, हर्ष जैन, विजय पाटोदी एवं मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू के नेतृत्व में हजारों समाजजन श्रीफल समर्पण यात्रा में शामिल हुए।

श्रद्धालु 108 बसों के माध्यम से जैन धर्म की ध्वजा फहराते हुए गुना के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान समाजजनों में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली।

WhatsApp Image 2026 06 07 at 9.23.27 AM

मुनि श्री सुधा सागर जी के चातुर्मास की भावना लेकर पहुंचे श्रद्धालु

यात्रा का उद्देश्य जगत पूज्य जिन शासन के शेर, परम वंदनीय निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के समक्ष यह भावना समर्पित करना है कि इस वर्ष उनका चातुर्मास इंदौर नगर में संपन्न हो।

समाजजनों ने श्रीफल समर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त करने तथा इंदौर में चातुर्मास की मंगल कामना के साथ गुना की ओर प्रस्थान किया।

WhatsApp Image 2026 06 07 at 9.10.20 AM 1

समाज नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका

इस विशाल धार्मिक आयोजन में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समाज के वरिष्ठजनों ने इसे आस्था, एकता और संगठन शक्ति का अद्भुत उदाहरण बताया।यात्रा के दौरान जैन धर्म के जयघोष, धर्म ध्वजाएं और भक्ति का वातावरण श्रद्धालुओं के उत्साह को और अधिक बढ़ाता रहा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp