—Advertisement—

Nagda जन्मदिन पर अनोखी पहल: इन्द्र फाउंडेशन को मिले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा

Author Picture
Published On: 6 June 2026
WhatsApp Image 2026 06 06 at 6.21.44 PM

—Advertisement—

इन्द्र फाउंडेशन को मेडिकल उपकरण प्राप्त होने पर nagda  में सेवा कार्यों को नई मजबूती मिली। लायन गुलज़ारीलाल त्रिवेदी ने जन्मदिवस पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, डॉक्टर्स एक्यूप्रेशर मशीन भेंट की।

Nagda इन्द्र फाउंडेशन को मेडिकल उपकरण प्राप्त, समाजसेवी लायन गुलज़ारीलाल त्रिवेदी ने जन्मदिवस पर की मानवीय सेवा

Nagda।

इन्द्र फाउंडेशन को मेडिकल उपकरण प्राप्त होने से संस्था की जनसेवा गतिविधियों को नई मजबूती मिली है। नगर के समाजसेवी एवं लायंस ऑफ नागदा के पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन गुलज़ारीलाल त्रिवेदी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर इन्द्र फाउंडेशन नागदा को दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा एक डॉक्टर्स एक्यूप्रेशर मशीन भेंट की।

यह सहयोग उन्होंने लायंस क्लब नागदा के साथ संचालित मेडिबैंक व्यवस्था के माध्यम से नगर में किए जा रहे जनहित कार्यों को देखते हुए प्रदान किया। इन्द्र फाउंडेशन की अध्यक्षा ने इस मानवीय सहयोग के लिए लायन गुलज़ारीलाल त्रिवेदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं और इन उपकरणों के जुड़ने से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाई जा सकेगी।

इन्द्र फाउंडेशन को मेडिकल उपकरण प्राप्त होने से बढ़ेगी मरीजों की सहायता

संस्था की अध्यक्षा ने कहा कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं अन्य स्वास्थ्य उपकरण मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। इन उपकरणों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी तथा समय पर उपचार में सहायता प्राप्त होगी।

स्वयं सहायता मिलने के बाद लिया सहयोग का निर्णय

लायन गुलज़ारीलाल त्रिवेदी ने बताया कि एक बार रात्रि लगभग 11 बजे उनके परिचित को तत्काल मेडिकल उपकरणों की आवश्यकता पड़ी थी। उस समय इन्द्र फाउंडेशन से संपर्क करने पर संस्था ने मात्र आधे घंटे में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर मरीज को राहत प्रदान की थी।

उन्होंने कहा कि संस्था की इसी मानवीय सेवा भावना से प्रभावित होकर उन्होंने अपने जन्मदिवस पर यह उपकरण भेंट करने का निर्णय लिया। साथ ही भविष्य में भी संस्था को हर संभव सहयोग देने का भरोसा व्यक्त किया।

संस्था को जल्द मिलेंगी दो नई व्हील चेयर

संस्था के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर लायन सौरभी भदौरिया एवं श्री मुकेश नवाल ने भी इन्द्र फाउंडेशन को एक-एक व्हील चेयर प्रदान करने की घोषणा की।

WhatsApp Image 2026 06 06 at 6.21.40 PM

जरूरतमंदों को निःशुल्क दिए जाते हैं चिकित्सा उपकरण

इन्द्र फाउंडेशन के फाउंडर लायन राजेश इन्द्र ने बताया कि संस्था के पास मेडिकल पलंग, व्हील चेयर, वॉकर, एयर बेड, नेबोलाइजेशन मशीन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित अनेक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध हैं, जिन्हें जरूरतमंद लोगों को निश्चित अवधि के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

समाजसेवियों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर नगर की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। लायंस ऑफ नागदा के वरिष्ठ लायन नंदलाल जोशी ने लायन गुलज़ारीलाल त्रिवेदी को जन्मदिन एवं इस प्रेरणादायी सेवा कार्य के लिए बधाई दी।

लायंस क्लब नागदा ग्रेटर के अध्यक्ष डॉ. हिमांशुदत्त पांडे तथा लायन गोल्ड अध्यक्ष पी.डी. शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर एवं अन्य जनसेवा गतिविधियों में इन्द्र फाउंडेशन का सहयोग हमेशा मिलता रहा है।

पक्षियों के लिए 25 जल पात्र भी वितरित

कार्यक्रम के दौरान बढ़ती गर्मी को देखते हुए इन्द्र फाउंडेशन एवं लायंस क्लब द्वारा पक्षियों के लिए 25 जल पात्रों का वितरण भी किया गया।

WhatsApp Image 2026 06 06 at 6.21.41 PM

इस अवसर पर गोविंद मोहता, सतीश बजाज, रवि शर्मा, सुनील त्रिवेदी, कमलेश जायसवाल, अशोक बिसानी, सलीम खान, मुकेश राठौर, सौरभी भदौरिया, देव बम्बीबाल, बब्बू राठी, सुनील मोरिया, मनोज व्यास, प्रतीक माहेश्वरी, अनंतश्री पौधारोपण के संस्थापक प्रवीण पाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान, वरिष्ठ पत्रकार परवेज़ खान, राशिद खान, हैप्पी इंडिया से बी.एल. सिसोदिया, शकुंतला त्रिवेदी, करण देवड़ा, व्यवसायी ऋतुराज राठौर, संजू राठौर, शरद लहरी, आशीष सेन, जवाहर प्रसाद, संजीव रावत एवं स्नेहिल इन्द्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने लायन गुलज़ारीलाल त्रिवेदी का फूलमाला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा जन्मदिवस और इस मानवीय सेवा कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लायन हरीश तिवारी ने किया तथा आभार लायन राजेश इन्द्र ने व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026 06 06 at 6.21.43 PM

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp