—Advertisement—
Jabalpur : रोटरी संस्कारधानी के ग्रीष्मकालीन बाल प्रशिक्षण शिविर में निखर रही बच्चों की प्रतिभाएं, 30 मई को होगा भव्य सांस्कृतिक समापन

—Advertisement—
jabalpur। रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी द्वारा कदम संस्था एवं सरस्वती स्कूल के सहयोग से आयोजित 25 दिवसीय ग्रीष्मकालीन बाल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ सरस्वती स्कूल, नरसिंह मंदिर, शास्त्री ब्रिज, जबलपुर में किया गया। 6 मई से 30 मई तक आयोजित इस विशेष शिविर में 150 से अधिक बच्चों को भारत की लोक कला, सांस्कृतिक परंपराओं एवं विभिन्न रचनात्मक विधाओं का राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, कला एवं नैतिक संस्कारों का संवर्धन करना है।
Related News
