—Advertisement—

भारत का पहला साधु समाधि घाट: 10 मई को Delhi में CM रेखा गुप्ता करेंगी ऐतिहासिक शिलान्यास

Author Picture
Published On: 6 May 2026
WhatsApp Image 2026 05 06 at 1.40.00 AM

—Advertisement—

साधु समाधि घाट के निर्माण से Delhi में जैन श्रमण संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। 10 मई 2026 को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भारत के पहले साधु समाधि घाट का शिलान्यास करेंगी। जानिए पूरा कार्यक्रम, उद्देश्य और सभी प्रमुख अतिथियों की जानकारी।
साधु समाधि घाट: Delhi में शुरू होने जा रही ऐतिहासिक परंपरा

Delhi में बनेगा भारत का पहला सर्व “साधु समाधि घाट”, 10 मई को CM रेखा गुप्ता करेंगी शिलान्यास।
राजेश जैन दद्दू
नई दिल्ली। श्रंमण संस्कृति के उन्नायक परम पूज्य श्वेतपिच्छाचार्य राष्ट्रसंत श्री विद्यानंद जी मुनिराज की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली में भारत का प्रथम “साधु समाधि घाट” का निर्माण होने जा रहा है। यह घाट जैन परंपरा अनुसार सल्लेखना, संथारा एवं धर्ममरण करने वाले साधु-साध्वियों के अंतिम देह संस्कार हेतु समर्पित होगा।धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 10 मई रविवार को शिलान्यास समारोह राष्ट्रसंत आचार्य श्री विद्यानंद जी महाराज के परंपराचार्य श्री प्रज्ञसागर जी मुनिराज की पावन प्रेरणा एवं मंगल सान्निध्य में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम रविवार, 10 मई 2026 को प्रातः 10:30 बजे निगम बोध घाट, बिरला बारादरी, दिल्ली में संपन्न होगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी साधु समाधि घाट का शिलान्यास

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के सदस्य मनीष चड्ढा भी उपस्थित रहेंगे।

साधु समाधि घाट: जैन श्रमण संस्कृति के लिए ऐतिहासिक पहल

वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन ने कहा कि जैन श्रमण संस्कृति में सल्लेखना सर्वोच्च तप एवं समाधिमरण को मोक्ष का द्वार माना गया है। अभी तक साधु-संतों के अंतिम संस्कार हेतु पृथक एवं शास्त्रोक्त व्यवस्था का अभाव था।उन्होंने कहा कि परंपराचार्य श्री प्रज्ञसागर जी मुनिराज की प्रेरणा से बनने जा रहा यह साधु समाधि घाट देशभर के साधु-संतों के लिए समर्पित होगा।

भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट कर रहा निर्माण

भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में इस घाट का निर्माण किया जा रहा है।मै. हरिराम गुलाबराय, खारी बावली दिल्ली फर्म के श्री विजय गुप्ता, श्री राजेश गुप्ता, श्री संजय गुप्ता, श्री विनय गुप्ता एवं श्री विनित गुप्ता द्वारा अपने गोलोकवासी दादी-दादा श्रीमती लाड़ली देवी एवं श्री हरिराम जी तथा माता-पिता श्रीमती कमला देवी एवं श्री सत्यनारायण गुप्ता जी की पुण्य स्मृति में इस घाट का निर्माण कराया जा रहा है।

झमेरी देवी सत्संग हॉल का उद्घाटन भी होगा

इसी अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी श्री जयनारायण अग्रवाल द्वारा अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती झमेरी देवी जी की स्मृति में निर्मित “झमेरी देवी सत्संग हॉल” का उद्घाटन भी किया जाएगा।कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री अजय भाई जी एवं श्री प्रदीप जैन द्वारा भजन प्रस्तुति दी जाएगी।

समाज संगठनों ने की पहल की सराहना

राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के मयंक जैन, जैन राजनीतिक चेतना मंच के सुभाष काला, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, हंसमुख गांधी, टीके वेद, प्रदीप बड़जात्या एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल ने इस पहल को सर्व साधु समाज के लिए दिल्ली सरकार की अनुकरणीय पहल बताया।महिला परिषद की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन एवं रेखा जैन श्रीफल ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन को भी इंदौर में इस कार्य के लिए जमीन देना चाहिए।

आयोजक संस्था की जानकारी

इस कार्यक्रम का आयोजन बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल (पंजी.) एवं दिल्ली निगम बोध घाट संचालन समिति द्वारा किया जा रहा है।
प्रधान: संजय सिंघलमहामंत्री: सुमन कुमार गुप्ता (निगम पार्षद, चांदनी चौक)

कार्यक्रम एक नजर में

विषय विवरण
कार्यक्रम साधु समाधि घाट शिलान्यास + सत्संग हॉल उद्घाटन
दिनांक रविवार, 10 मई 2026
समय प्रातः 10:30 बजे
स्थान झमेरी देवी सत्संग हॉल, निगम बोध घाट, दिल्ली
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
सान्निध्य परंपराचार्य श्री प्रज्ञसागर जी मुनिराज

साधु समाधि घाट क्यों है महत्वपूर्ण?

1. जैन परंपरा को मिलेगा सम्मान

सल्लेखना और समाधिमरण जैसी आध्यात्मिक परंपराओं को संस्थागत पहचान मिलेगी।

2. साधु-संतों को मिलेगी शास्त्रोक्त व्यवस्था

पहली बार साधु-साध्वियों के अंतिम संस्कार हेतु पृथक घाट बनाया जा रहा है।

3. देशभर के संत समाज को होगा लाभ

यह घाट पूरे भारत के संत समाज के लिए समर्पित रहेगा।

4. धार्मिक विरासत को मिलेगा संरक्षण

यह पहल भारतीय श्रमण संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को नई पहचान देगी।

निष्कर्ष

Delhi में बनने जा रहा साधु समाधि घाट जैन श्रमण संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और साधु-संतों के सम्मान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।10 मई 2026 को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा होने वाला यह शिलान्यास समारोह देशभर के जैन समाज के लिए गौरव का अवसर बनेगा। परंपराचार्य श्री प्रज्ञसागर जी मुनिराज के मंगल सान्निध्य में आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय आध्यात्मिक विरासत में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp