Nagda ICSE टॉपर छात्राएं दर्शनाः संघवी और तनीशा कर्नावट ने शानदार अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। पढ़ें पूरी खबर।
Nagda ICSE टॉपर छात्राएं: शहर का बढ़ाया मान
फातिमा कॉन्वेंट स्कूल Nagda में अध्ययनरत छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर विद्यालय, समाज एवं शहर का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा 10 की छात्रा कु. दर्शनाः रवि संघवी ने ICSE पाठ्यक्रम में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 12 की छात्रा कु. तनीशा राजा कर्नावट ने ICSE पाठ्यक्रम में 93•5% प्रतिशत अंक अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
Nagda ICSE टॉपर छात्राएं बनी प्रेरणा
दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना की।
Nagda :परिवार और समाज में खुशी का माहौल
इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे शहर में गर्व का माहौल है। छात्राओं की मेहनत ने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से सफलता जरूर मिलती है।
सफलता का श्रेय
इस सफलता का श्रेय छात्राओं ने अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, अनुशासन एवं शिक्षकों के सहयोग से ही वे इस मुकाम तक पहुंच सकीं।
विद्यालय प्रबंधन की प्रतिक्रिया
विद्यालय प्रबंधन ने भी दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इन लोगों ने दी बधाइयाँ
दशर्ना संधवी एव तनीशा कर्नावट द्वारा उत्कृष्ट सफलता हासिल करने पर राजेश सकलेचा, शरद जैन, अमित बम, मनीष चपलोत, धर्मेन्द्र बम, दिपक गांग, राकेश ओरा, मनोज गांग, सन्तोष नाहटा, प्रकाश चपलोत, जीवनलाल जैन आदि ने इनके निवास स्थान पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट
Nagda से जीवनलाल जैन की रिपोर्ट।
9179662633

