—Advertisement—

भव्य और प्रेरणादायक लॉयन डॉ पंकज मारू सम्मान समारोह नागदा में ऐतिहासिक आयोजन, सेवा को मिला गौरव

Author Picture
Published On: 30 April 2026
WhatsApp Image 2026 04 30 at 8.11.30 PM 1

—Advertisement—

लॉयन डॉ पंकज मारू सम्मान समारोह नागदा में ऐतिहासिक आयोजन, दिव्यांग सेवा और सामाजिक समर्पण के लिए हुआ भव्य अभिनंदन।

लॉयन डॉ पंकज मारू सम्मान समारोह नागदा: दिव्यांग सेवा और सामाजिक समर्पण का ऐतिहासिक क्षण

लॉयन डॉ पंकज मारू सम्मान समारोह नागदा में सेवा, समर्पण और नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। नागदा में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में एक नई प्रेरणा बनकर उभरा।

आयोजन का विवरण

नागदा जं. निप्र। लायन्स अंतराष्ट्रीय डिस्ट्रिक्ट 3233-जी2 के गत दिनों उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय कन्वेंशन में वाइस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर प्रथम निर्वाचित होने पर गुरुवार को दिव्यांगजनों के हितार्थ एवं कल्याणार्थ कार्यरत संस्था स्नेह एवं लायन्स क्लब नागदा ग्रेटर के संयुक्त तत्वाधान में पीएमजेएफ लॉयन डॉ. पंकज मारू का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति

श्रीराम कॉलोनी स्थित स्नेह परिसर में आयोजित इस गरिमामय आयोजन में कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचन्द गेहलोत, विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, म.प्र. कर्मकार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, दिलीपसिंह गुर्जर, जितेन्द्र गेहलोत, लायन्स पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

लायन्स क्लब नागदा ग्रेटर के अध्यक्ष लॉयन डॉ. हिमांशुदत्त पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। पश्चात अतिथियों का स्वागत स्नेह एवं लायन्स परिवार द्वारा दुपट्टा एवं माला पहना कर किया गया।स्नेह के नन्हें-नन्हें बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। बिटिया सोनू मारू द्वारा पापा लॉयन मारूजी के जन्मदिवस के अवसर पर गीत पर नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

सम्मान समारोह

लायन्स क्लब नागदा ग्रेटर के अध्यक्ष लॉयन डॉ. पाण्डेय के नेतृत्व में सचिव लॉ. इंजी. रोहित प्रजापत, कोषाध्यक्ष लॉयन सलीम खान, वरिष्ठ लॉयन सतीश बजाज, रवि कांठेड, अजय गरवाल, अजय पोरवाल, डॉ. ओम बैरागी, विरेन्द्र जाजोरिया, अशोक बिसानी, विजय पोरवाल, संतोष कोलन, झमक राठी, राजेश मोहता, शरद जैन गबुल, प्रतीक माहेश्वरी, घनश्याम राठी, सौरभ मोहता, आनन्दीलाल गगरानी, मुकेश राठौर, दिलीप तिवारी, राकेश फर्नाखेडी, मुकेश जैन, अशोक शर्मा, तेजपालसिंह जवेरिया, रवि कुमार चौहान आदि की उपस्थिति में राज्यपाल डॉ. गेहलोत के करकमलों से लॉयन डॉ. मारू को पगड़ी, माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह एवं ड्रायफ्रूट का पैकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026 04 30 at 8.11.31 PM 1

मुख्य अतिथि का संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉ. गेहलोत ने कहा कि जो व्यक्ति दूसरों के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दें, ऐसे व्यक्तियों के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं देना चाहिए।उन्होंने कहा कि वह स्वयं जन्मदिवस नहीं मनाते, लेकिन शुभकामनाओं को स्वीकार करते हैं। उन्होंने लॉयन डॉ. मारू द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ किए गए कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

अन्य वक्ताओं के विचार

स्वागत समारोह को विधायक डॉ. चौहान, पूर्व विधायक श्री गेहलोत, श्री शेखावत द्वारा भी संबोधित किया गया।स्वागत भाषण स्नेह के सचिव एवं वरिष्ठ लॉयन विनय राज शर्मा ने दिया। संचालन स्नेह के उपनिदेशक महेश राठोर ने किया।

व्यापक सहभागिता

सम्मान समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, संसद प्रतिनिधि ओपी गेहलोत, महामंत्री राकेश यादव, पुनम चंद गेहलोत, राजेंद्र कांठेड, वरिष्ठ लॉयन गोविन्दलाल मोहता, डॉ. एसआर चावला, गुलजारी लाल त्रिवेदी, वीरेंदर मालपानी, सुनील त्रिवेदी, हरीश तिवारी, सुबोध स्वामी, सुरेन्द्र कांकरिया, सतीश जैन सांवेर वाले, राजा कर्नावट, बसंत मालपानी, लियो शुभम मोहता, धर्मेन्द्र बम, अमित बम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं स्नेह का स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित थे।

सामाजिक महत्व

लॉयन डॉ पंकज मारू सम्मान समारोह नागदा केवल एक सम्मान कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज सेवा, दिव्यांग कल्याण और नेतृत्व का जीवंत उदाहरण है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करते हैं।

निष्कर्ष

नागदा में आयोजित लॉयन डॉ पंकज मारू सम्मान समारोह ने यह सिद्ध कर दिया कि सेवा और समर्पण का मार्ग ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp