—Advertisement—

जैन धरोहर दिवस पर ऐतिहासिक विरासत बचाने का प्रेरणादायक संदेश, इंदौर में भव्य आयोजन

Author Picture
Published On: 27 April 2026
WhatsApp Image 2026 04 27 at 8.16.21 AM 1

—Advertisement—

जैन धरोहर दिवस के अवसर पर इंदौर में हुए भव्य कार्यक्रम में जैन इतिहास, पुरातत्व और विरासत संरक्षण पर महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

जैन धरोहर दिवस

जैन धरोहर दिवस मुनि संघ एवं आर्यिका माताजी के आशिर्वाद के साथ जैन धरोहर दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में हुएं कार्यक्रम।

इंदौर में जैन धरोहर दिवस का आयोजन

इंदौर। पुरातत्व अन्वेषी, जिनधर्म प्रभावना के साथ जैन इतिहास को खोजने के लिए दर्जनों देशों की यात्रा करने वाले श्रावक श्रेष्ठि श्री निर्मल कुमार जी सेठी के स्मृति दिवस पर पांचवें जैन धरोहर दिवस के दूसरे दिन भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा एवं तीर्थ संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारी इन्दौर के गुमास्ता नगर, जैन कालोनी एवं सुदामा नगर समाज जनों के बीच पहुंचकर महासभा की जानकारी देते हुए ऐतिहासिक धरोहर की रक्षा हेतु जनमानस से संवाद स्थापित किया।

जैन धरोहर दिवस और धार्मिक संदेश

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि निर्ग्रन्थ सेंटर आफ आर्कियोलॉजी इंदौर के पुरातत्व संयोजक ओम पाटोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत गुमास्ता नगर से आर्यिका माताजी ज्ञेय श्री जी के सानिध्य में की गई।आर्यिका मां ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे ऐतिहासिक धार्मिक स्थल पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किए जा रहे हैं जबकि उन्हें आध्यात्मिक केंद्र के रूप में सुरक्षित रखा जाना चाहिए।

जैन धरोहर दिवस में संयोजन और संचालन

कार्यक्रम संयोजक श्री प्रतिपाल जी टोंग्या सुभाष जी सेठिया ने कार्यक्रम का संचालन किया।तत्पश्चात पदाधिकारी जैन कालोनी पहुंचे जहां पर मुनि श्री मुनि सागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन करके आशीर्वाद प्राप्त किया एवं अपनी बात रखी।

मुनि संघ का प्रेरणादायक संदेश

मुनि श्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस तरह हम अपने परिवार की देखभाल करते हैं वैसे ही अपनी धरोहर की रक्षा करते रहे।अन्त मे स्थानीय कार्यक्रम संयोजक श्री गिरीश जी पाटोदी ने आभार ज्ञापित किया।

जैन धरोहर दिवस और सामाजिक जागरूकता

इसी तारतम्य में सुदामा नगर में समाज जनों को विरासतों के महत्व को बताते हुए जागरूक होने की बात कही गई।जहां पर मौजूद जैन गणित के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने वाले विद्वान डाक्टर अनुपम जी जैन ने श्रद्धेय सेठी जी के साथ बिताए पलों को याद करते हुए जैन पुरातत्व पर उनके द्वारा किए गए अद्भुत कार्य को जनता को बताया।

जैन धरोहर दिवस में सेठी जी का योगदान

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री टी के वैद ने कहा कि आदरणीय निर्मल जी सेठी द्वारा जैन पुरातत्व का अन्वेषण देश विदेश के प्राचीन जैन तीर्थों और विभिन्न भागों में अवस्थित स्थानों पर पुरातत्व और इतिहास से जुड़े विद्वानों के साथ स्वयं जाकर वहाँ की विपुल सामग्री को प्रकाश में लाने कि महत्वपूर्ण कार्य किया।तथा अमेरिका, यूरोप, एशिया, अफ्रीका महाद्वीपो के देशों में लगभग चालीस नगरों की यात्रा कर जैन पुरावशेषों विषयक सामग्री को खोजने का प्रयत्न किया, अनेक संगोष्ठियाँ आयोजित करवाई एवं स्वयं जैन पुरातत्व पर अनेक आलेख लिखकर जैन पुरा वैभव से जन-जन को अवगत कराया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विमल कुमार जी झांझरी ने किया।सम्पूर्ण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र सेठी, महामंत्री श्री कैलाश लुहाड़िया, कार्याध्यक्ष श्री तल्लिन बड़जात्या, कोषाध्यक्ष श्री राकेश पाटनी एवं निर्ग्रन्थ सेंटर आफ आर्कियोलॉजी के पुरातत्व संयोजक ओम पाटोदी, इंदौर संभाग प्रभारी पवन पाटोदी जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम मे श्रुत संवर्धिनी महासंभा के प्रदेश अध्यक्ष इन्द्र सेठी जी भी उपस्थित रहे।

जैन धरोहर दिवस का अन्य कार्यक्रम

इसी प्रकार एक दिन पूर्व संध्या में श्री अजित नाथ जिनालय मार्डन सिटी में श्री पवन जैन पार्षद के संयोजन में एवं प्रदेश गुल्लक योजना प्रभारी श्रीमती ऊषा जी पाटनी के नेतृत्व में गुप्ति सदन दिगम्बर जैन मंदिर में जैन धरोहर दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

निष्कर्ष

जैन धरोहर दिवस के माध्यम से इंदौर में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा बल्कि यह समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास भी बना। इस प्रकार के आयोजन भविष्य में जैन संस्कृति और इतिहास को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp