—Advertisement—

भव्य नागदा सामूहिक विवाह सम्मेलन 2026: अंबेडकर जयंती पर प्रेरणादायक समरसता संदेश, वर-वधुओं को मिली महत्वपूर्ण जानकारी और आयोजन अपडेट

Author Picture
Published On: 14 April 2026
भव्य नागदा सामूहिक विवाह सम्मेलन 2026
— भव्य नागदा सामूहिक विवाह सम्मेलन 2026

—Advertisement—

नागदा सामूहिक विवाह सम्मेलन 2026 के तहत अंबेडकर जयंती पर बैठक आयोजित, वर-वधुओं को दी गई पूरी जानकारी, 19 अप्रैल आयोजन की तैयारी तेज।

नागदा सामूहिक विवाह सम्मेलन 2026: सामाजिक समरसता का संदेश

अंबेडकर जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश, वर-वधुओं को दी गई मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन की जानकारी
19 अप्रैल को होने वाले भव्य सामूहिक विवाह आयोजन हेतु बैठकों का दौर जारी

नागदा (नि. प्र.)। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आज एक बैठक आयोजित की गई विषय है कि नगर पालिका परिषद नागदा द्वारा 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह योजना के अंतर्गत नागदा के नरेंद्र मोदी खेल प्रशाल में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होना है। इस अवसर पर वर-वधुओं एवं उनके परिवारजनों को आमंत्रित कर आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई।

WhatsApp Image 2026 04 14 at 8.06.07 PM

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान उनके बताए गए समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प भी दोहराया गया।

बैठक नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान जी, जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र अवाना जी एवं राकेश यादव, मंडल अध्यक्ष श्री विजय पटेल जी एवं श्री प्रकाश जैन जी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और समरसता का प्रतीक है, जो डॉ. अंबेडकर के विचारों को साकार करता है। उन्होंने वर-वधुओं एवं उनके परिजनों से आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

नागदा सामूहिक विवाह सम्मेलन 2026: आयोजन की रूपरेखा

अतिथियों ने जानकारी दी कि 19 अप्रैल की शाम को सभी वर-वधुओं को सर्वप्रथम कृषि उपज मंडी में उपस्थित होना है। यहां से पारंपरिक बैंड-बाजों के साथ चार पहिया वाहनों द्वारा भव्य निकासी निकाली जाएगी, जो कृषि उपज मंडी से रेलवे स्टेशन, पुराने बस स्टैंड होते हुए नरेंद्र मोदी खेल परिसर तक पहुंचेगी।

निकासी के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यापारी वर्ग द्वारा भव्य स्वागत की अपील की गई।

विवाह प्रक्रिया और व्यवस्थाएं

आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद विवाह की रस्म प्रारंभ होगी। इसके पश्चात वर-वधु पारंपरिक ‘तोरण’ रस्म पूरी कर अपने-अपने फेरा पंडाल में स्थान ग्रहण करेंगे, जहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हिंदू विधि-विधान अनुसार विवाह की सभी रस्में संपन्न कराई जाएंगी।

इसके पश्चात बारातियों एवं अतिथियों के लिए सुव्यवस्थित एवं समुचित भोजन एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिसमें सभी एक साथ विवाह भोज का आनंद लेंगे।

बाजार एवं सामाजिक सहभागिता

संपूर्ण नगर में जनप्रतिनिधियों द्वारा विवाह कार्ड बांटे जाएंगे। इसी क्रम में दिनांक 16 अप्रैल को शाम 5 बजे से नगर के प्रमुख बाजार में भी कार्ड बांटे जाकर सभी से वर निकासी के स्वागत का आग्रह किया जाएगा।

परंपरा है कि बाजार के सभी व्यापारी बंधुओं द्वारा इस निकासी का स्वागत वर्षों से किया जाता आ रहा है। इस वर्ष भी सभी व्यापारी बंधु इस वर वधु निकासी का स्वागत करें, यही आग्रह किया जाएगा।

महिला कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन

जनप्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि सम्मेलन के अंतर्गत 17 तारीख की शाम को नगर की वधुओं के लिए महिदपुर रोड पर कमला श्री गार्डन में मेहंदी, हल्दी एवं महिला संगीत जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

सभी वर-वधुओं से आग्रह किया गया कि वे अपने परिवार के साथ इस आयोजन में अवश्य शामिल हों।

प्रमुख उपस्थित जनप्रतिनिधि

बैठक में मुख्य रूप से सांसद एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री ओ.पी. गेहलोत, उपाध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र शर्मा, महामंत्री श्री दौलतराम प्रजापत, श्री सूरज मकवाना, सभापति श्रीमती बबीता रघुवंशी, श्रीमती भावना रावल, श्रीमती देवकुंवर पटेल, श्रीमती कौशल्या रघुनाथ सिंह (बब्बू सरकार), श्रीमती रामकुंवर सिसोदिया, श्रीमती संध्या जोशी, गोपाल यादव जी, श्री विजय सिंह सिसोदिया, श्री सुभाष रावल, श्री गौरव यादव, अनिल जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सामाजिक समरसता का संदेश

नगर पालिका परिषद नागदा का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करते हुए एक भव्य, समरस और यादगार सम्मेलन आयोजित करना है, जो डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय और समानता के सपनों को साकार करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
नागदा से जीवनलाल जैन की रिपोर्ट
9179662633

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp