—Advertisement—

नवरात्रि पर भाव के 9 पुष्प भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर देवी के नौ रूपों की सुंदर भावपूर्ण प्रस्तुति

Author Picture
Published On: 23 March 2026
WhatsApp Image 2026 03 23 at 1.48.52 PM

—Advertisement—

नवरात्रि पर भाव के 9 पुष्प में माँ दुर्गा के नौ रूपों का भावपूर्ण वर्णन किया गया है। यह भक्ति, शक्ति और आध्यात्मिकता से भरपूर विशेष प्रस्तुति है।

 नवरात्रि पर भाव के 9 पुष्प

https://wallpapers.com/images/hd/nav-durga-collage-rzmnc026jvn4l0as.jpgशैलपुत्री

‘ शैल वर्ण – रूप धरन मय देवी का रूप,
जग जीवन दात्री बनी सदा मन स्वरूप ‘

ब्रह्मचारिणी
‘ बृह्म पुत्री, दाता चतुर्थ युग हैं नया सा भाव,
चारण दात्री- शिव सी रात्रि दिव्य सा स्वभाव ‘

चंद्रघंटा
‘ चंद्र रूपा, दिव्य घंटा हैं अलौकिक दरबार,
दिव्य रूपा – दिव्य स्वरूपा जगत माने आभार ‘

कूष्माण्डा
‘ कुसुमरूपा ,भव्य माण्डा, अद्भूत तेरा अवतार,
दुनिया को चमत्कार से किया सदा साकार ‘

स्कंदमाता

‘ स्कंद पुराण सा सागर रूप महान
नज़रों में राजा और रंक समान ‘

कात्यायनी
‘ यामिनी -रोहिणी स्तुति वत्स स्व कात्यायनी,
श्रृंगार से सम्मोहित जगत जग मोहिनी ‘

कालरात्रि
‘ भैरव संग नृत्य करें, जटा विराजे शिव,
खप्पर धारी,काल विराजे, तुममें ही हर जीव ‘

महागौरी
‘ महा मंडी , दिव्यरुपम गौरी रूप अनेक,
महा माया, महा साया स्वयं तुम विवेक ‘

सिद्धिरात्रि –
‘ सिद्धवट, सिद्धरात्रि, अर्द्धरात्रि नवज्योत सा मंगल रूप
हे जगत जननी ,मंगल करणी तेरे रूप संग तेरा दुर्गा स्वरूप ‘

@ डॉ सुरेन्द्र मीणा

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp