इंदौर में आदिनाथ से महावीर यात्रा का भव्य शुभारंभ स्कीम 78 जिनालय से हुआ। प्रभातफेरी, शोभायात्रा और मुनि पूज्य सागर महाराज के प्रेरक प्रवचन से कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।
राजेश जैन दद्दू
आदिनाथ से महावीर यात्रा इंदौर का शुभारंभ
इंदौर में आदिनाथ से महावीर यात्रा इंदौर का भव्य शुभारंभ गुरुवार को विजयनगर स्कीम नंबर 78 स्थित जिनालय से हुआ। यह यात्रा भगवान आदिनाथ से भगवान महावीर जयंती तक आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर दिगंबर जैन सामाजिक संसद, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन तथा महावीर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रभातफेरी और शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
स्कीम 78 से निकली भव्य प्रभातफेरी और शोभायात्रा
मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यात्रा की शुरुआत भव्य प्रभातफेरी और शोभायात्रा के साथ हुई।भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को आकर्षक रथ में विराजमान कर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से निकाला गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
श्रद्धालुओं ने किया मुनिश्री का पाद-प्रक्षालन
यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय जैन परिवारों ने मुनिश्री का पाद-प्रक्षालन किया और भगवान की आरती उतारकर श्रद्धाभाव से स्वागत किया।इस दौरान समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर प्रभातफेरी में शामिल हुए।
मंदिर में ध्वजारोहण और अभिषेक
प्रभातफेरी के पश्चात श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण का मुख्य पुण्यार्जन
-
जितेन्द्र जैन
-
दिलीप पाटनी
-
संदीप जैन मोरया
-
संजय जैन
द्वारा किया गया।इसके बाद मंदिर में भगवान का अभिषेक और शांतिधारा भी संपन्न कराई गई।
मुनि पूज्य सागर महाराज का प्रेरक संदेश
इस अवसर पर अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज ने अपने प्रवचनों में धर्म, संयम और समाज की एकता का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि समाज में आध्यात्मिक जागृति और नैतिक मूल्यों को बढ़ाने के लिए इस प्रकार की यात्राएँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
समाज के गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में दिगंबर जैन सामाजिक संसद के प्रत्याशी दिलीप पाटनी और आनंद गोधा ने भी मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख समाजजन:सुशील पंड्या, राकेश विनायक, मनोहर झांझरी, आदित्य कासलीवाल, संजय पापड़ीवाल, संदीप जैन मोरया, प्रदीप चौधरी, डी.के. जैन (डीएसपी), रितेश पाटनी, ऋषभ जैन, वितुल अजमेरा, होलास सोनी, विनोद जैन सुखलिया, आशीष जैन सूतवाले, मनीष बिंदु जैन, राजेंद्र सोनी, नरेंद्र जैन, सुनील जैन, केशव जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
मंदिर ट्रस्ट से अनिल सलैया, सुधीर सिंघई और संजय अहिंसा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

