—Advertisement—

बड़ी पहल: तीर्थंकर ऋषभदेव कल्याणक पर राजस्थान मदरसा बोर्ड की अनूठी पहल, 12-15 मार्च तक 5 बड़ी प्रतियोगिताएं

Author Picture
Published On: 10 March 2026
WhatsApp Image 2026 03 10 at 8.36.34 PM 1

—Advertisement—

तीर्थंकर ऋषभदेव कल्याणक पर राजस्थान मदरसा बोर्ड की अनूठी पहल। 12 से 15 मार्च तक मदरसों और अल्पसंख्यक संस्थानों में चित्रकला, पोस्टर, डिजिटल प्रस्तुति सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

राजेश जैन दद्दू

तीर्थंकर ऋषभदेव कल्याणक पर राजस्थान मदरसा बोर्ड की अनूठी पहल

जयपुर। जैन धर्म के प्रवर्तक एवं प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) के जन्म-तप कल्याणक पर 12 मार्च को राजस्थान में एक अनूठी पहल देखने को मिलेगी।

तीर्थंकर ऋषभदेव कल्याणक के अवसर पर राजस्थान मदरसा बोर्ड की ओर से राज्यभर के मदरसों, अल्पसंख्यक छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों और अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में भगवान ऋषभदेव के जीवन और उपदेशों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश के मदरसों में गूंजेगा भगवान ऋषभदेव का संदेश

गौरतलब है कि भगवान आदिनाथ ने लोक व्यवहार को बताने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना की रुपरेखा तैयार की थी।इस संबंध में बोर्ड के सचिव चेतन चौहान ने सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।

तीर्थंकर ऋषभदेव कल्याणक के इस आयोजन को लेकर पूरे प्रदेश में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और शिक्षा संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बच्चों को अहिंसा, सत्य और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

इस निर्णय को भारत वर्षीय जैन समुदाय और अल्पसंख्यक वर्ग ने सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

विश्व जैन संगठन एवं राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू और अध्यक्ष मयंक जैन ने राजस्थान सरकार की इस अभिनव पहल का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि तीर्थंकर ऋषभदेव कल्याणक के अवसर पर किया गया यह आयोजन समाज में सद्भाव, नैतिकता और संस्कृति को मजबूत करेगा।

प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे ये विषय

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत वर्ष भर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • चित्रकला प्रतियोगिता

  • रंगोली प्रतियोगिता

  • मरुदेवी के सोलह सपनों पर आधारित लघु फिल्म

  • पोस्टर निर्माण

  • डिजिटल प्रस्तुति

  • फिटनेस गतिविधियां

चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिताओं में भगवान ऋषभदेव के जन्म, दीक्षा, तप, ज्ञान और उपदेश से जुड़े प्रसंगों को शामिल किया जाएगा।इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता, स्वास्तिक प्रतीक और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय भी प्रतियोगिताओं का हिस्सा होंगे।

12 से 15 मार्च तक होंगे कार्यक्रम

राजस्थान सरकार द्वारा 12 से 15 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पहली बार इस तरह की पहल की जा रही है, जिसमें विभिन्न समुदायों के शैक्षणिक संस्थानों में तीर्थंकर ऋषभदेव कल्याणक के आदर्शों को विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम के बाबत तैयारियां जारी हैं।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जयपुर अभिषेक सिद्ध ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी जिलों में निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

विद्यार्थियों को मिलेगा प्रेरणा का संदेश

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग के पूर्व अध्यक्ष और राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के संरक्षक जस्टिस नरेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को भगवान ऋषभदेव के आदर्श जीवन और उनके कार्यों से प्रेरणा मिलेगी।

इंदौर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, हंसमुख गांधी, टीके वेद, सुशील पांड्या एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, श्रीमती रेखा जैन और श्रीमती मुक्ता जैन ने भी राजस्थान सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp