—Advertisement—

Jabalpur में होली उत्सव का रंगारंग आयोजन, द लॉफ्टर लॉन्ज ग्रुप ने सजाई महफ़िल

Author Picture
Published On: 3 March 2026
The Laughter Lounge Group Celebrates Holi with Colors and Joy in Jabalpur
— The Laughter Lounge Group Celebrates Holi with Colors and Joy in Jabalpur

—Advertisement—

प्रेस विज्ञप्ति

द लॉफ्टर लॉन्ज ग्रुप द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली महोत्सव

Jabalpur । रंगों का पावन पर्व होली द लॉफ्टर लॉन्ज ग्रुप द्वारा विगत रात्रि बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन होटल सत्या अशोका के सभागार में संपन्न हुआ, जहाँ शहर के प्रबुद्धजन, ग्रुप के सदस्य एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक होली मिलन से हुई, जिसमें सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। फूलों की होली ने पूरे वातावरण को सुगंधित और आनंदमय बना दिया। आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही।

इसके पश्चात गीत-संगीत की महफ़िल सजी, जिसमें सदस्यों ने होली के पारंपरिक एवं फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। संगीत की मधुर धुनों पर उपस्थित समूह ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ग्रुप सदस्य नितिन जैन, अभिषेक चौकसे द्वारा एकल गीतों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांस फ्लोर पर उत्साह और ऊर्जा का अद्भुत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में शेखर शिवहरे, अपूर्व सिंघई, सुकेश चोरडिया के हास्य-व्यंग्य की विशेष प्रस्तुतियाँ भी हुईं, जो ग्रुप की पहचान है। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को हँसी से सराबोर कर दिया और वातावरण को और अधिक जीवंत बनाने में प्रियेश अग्रवाल, अभिषेक ओसवाल, निखिल अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा ।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ग्रुप संयोजक नितिन जैन द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल होली का उत्सव मनाना ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने सभी सदस्यों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

आयोजन के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ सुखद क्षण साझा किए। सम्पूर्ण कार्यक्रम सौहार्द, उल्लास और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बनकर सभी के लिए यादगार बन गया।

सादर
नितिन जैन

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp