—Advertisement—

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद चुनाव इंदौर: 30 आपत्तियों का ऐतिहासिक निराकरण, 720+ मतदाता, जानिए पूरी शक्तिशाली प्रक्रिया

Author Picture
Published On: 27 February 2026
WhatsApp Image 2026 02 27 at 7.05.35 PM 1

—Advertisement—

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद चुनाव इंदौर में 30 आपत्तियों का निराकरण, 720 से अधिक मतदाता, अंतिम सूची 28 फरवरी को जारी। जानिए पूरा निर्वाचन कार्यक्रम और अहम जानकारी।

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद चुनाव इंदौर

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद चुनाव: 30 आपत्तियों का निराकरण, 700 से अधिक मतदाता
राजेश जैन दद्दू
इंदौर

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को होगी जारी*

इंदौर 27 फरवरी 2026: दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर के अध्यक्ष पद के आगामी चुनाव के तहत आज 27 फरवरी को मुख्य चुनाव कार्यालय में आपत्तियों के निराकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई । राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यशवंत प्लाज़ा स्थित एस 118 में आयोजित बैठक में प्राप्त 30 आपत्तियों पर विचार कर उनका निराकरण किया गया ।

पूर्व न्यायधीश और मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि कुल 30 आपत्तियाँ प्राप्त हुई हैं, जिनका आज उचित निराकरण किया गया है । 125 से अधिक मंदिरों से 720 से अधिक मतदाता निर्वाचन में शामिल होंगे । वर्तमान में 130 मंदिरों से जुड़े 720 से अधिक मतदाता सूची में शामिल हैं । मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी शनिवार को कार्यालय में किया जाएगा । इसके साथ ही चुनाव कार्यक्रम के अगले चरण की औपचारिक प्रक्रिया प्रारंभ होगी ।

कार्यवाहक अध्यक्ष श्री दिलीप पाटनी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में शुक्रवार को आयोजित बैठक में अधिवक्ता श्री राजेन्द्र कुमार बंडी, अधिवक्ता श्री सुनील कुमार जैन, अधिवक्ता श्री अतुल प्रकाश जैन, अधिवक्ता अभय जैन, अधिवक्ता वीरेंद्र जैन, अधिवक्ता श्री शुभम जैन, अधिवक्ता श्रीमती कल्पना गोहिल, रिटायर्ड डीएसपी डी के जैन, श्री प्रिंसपाल टोंग्या और अन्य उपस्थित थे ।

निर्वाचन कार्यक्रम :-

अध्यक्ष पद का चुनाव

15 मार्च

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन

28 फरवरी

नामांकन फॉर्म जमा

1 मार्च से 2 मार्च
( 2 मार्च को शाम 4:30 बजे के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे)

नामांकन जांच

3 मार्च

नाम वापसी एवं प्रत्याशियों की सूची का कार्यालय पर प्रकाशन

5 मार्च को जारी

मतदान स्थल

उदासीन आश्रम, एमजी रोड, इंदौर, मप्र

मतदान समय

15 मार्च 2026, सुबह 11 से शाम 4 बजे तक

मतगणना व परिणाम

15 मार्च, शाम 5 बजे

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद चुनाव इंदौर: लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद चुनाव इंदौर में पारदर्शिता और नियमबद्ध प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई है। 30 आपत्तियों का निराकरण यह दर्शाता है कि चुनाव प्रक्रिया को गंभीरता से लिया जा रहा है।

720 से अधिक मतदाताओं की भागीदारी इस चुनाव को व्यापक और प्रतिनिधिक बनाती है।

दिगंबर जैनसमाज सामाजिक संसद चुनाव इंदौर में प्रमुख बिंदु

  • 30 आपत्तियों का निराकरण
  • 130 मंदिरों की भागीदारी
  • 720+ पंजीकृत मतदाता
  • 15 मार्च को मतदान
  • उसी दिन मतगणना

चुनाव बैठक का दृश्य

https://www.bmcelections.com/assets/uploads/news/naypadmasagar-bmc-polls-2022601268a11ba3d.svg

लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद चुनाव इंदौर यह साबित करता है कि सामाजिक संगठनों में भी लोकतांत्रिक प्रणाली को गंभीरता से अपनाया जा रहा है।समाज के 125 से अधिक मंदिरों की सक्रिय भागीदारी सामुदायिक एकता का प्रतीक है।

निष्कर्ष

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद चुनाव इंदौर न केवल एक चुनाव है, बल्कि यह सामाजिक संरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद चुनाव प्रक्रिया और तेज़ी से आगे बढ़ेगी।15 मार्च 2026 को मतदान और उसी दिन परिणाम घोषित होने से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध रहेगी।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp