—Advertisement—

,

Gold Silver रिकॉर्ड ब्रेकिंग तेजी: 2 दिन में सोना ₹10,335 और चांदी ₹40,000 से ज्यादा उछली

Author Picture
Published On: 28 January 2026
Silver
— महंगाई की नई ऊंचाई! सोना ₹1.64 लाख और चांदी ₹3.58 लाख के पार

—Advertisement—

Gold-Silver ने रचा इतिहास! Gold ₹1.64 लाख और Silver ₹3.58 लाख पर ऑल टाइम हाई

घरेलू बुलियन बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों ने इतिहास रच दिया है। लगातार तीसरे कारोबारी दिन रिकॉर्ड तोड़ तेजी के साथ Gold -Silver ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गए हैं। मंगलवार, 28 जनवरी को 24 कैरेट Gold का भाव 5,734 रुपए की भारी छलांग के साथ 1,64,635 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। यह जानकारी इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी आंकड़ों में सामने आई है।

Silver में भी ऐतिहासिक उछाल, निवेशक हैरान

Gold के साथ-साथ चांदी में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मंगलवार सुबह एक किलो Silver 17,257 रुपए की तेजी के साथ 3,61,821 रुपए प्रति किलो पर खुली। हालांकि दिन के अंत तक इसमें थोड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद Silver 13,703 रुपए की बढ़त के साथ 3,58,267 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। बाजार जानकारों के मुताबिक Silver की कीमतों में यह उछाल असाधारण है और निवेशकों के लिए ऐतिहासिक रिटर्न का संकेत देता है।

दो दिनों में Gold ₹10,335 और Silver ₹40,562 महंगी

अगर बीते दो कारोबारी दिनों पर नजर डालें तो कीमती धातुओं में तेजी की रफ्तार और भी चौंकाने वाली नजर आती है। 23 जनवरी को 10 ग्राम सोने का भाव 1,54,310 रुपए था, जो अब बढ़कर 1,64,635 रुपए पर पहुंच गया है। यानी सिर्फ दो दिनों में Gold 10,335 रुपए महंगा हो गया। वहीं Silver की कीमतों में भी इसी तरह विस्फोटक तेजी देखी गई है। शुक्रवार को एक किलो Silver 3,17,705 रुपए पर थी, जो अब 40,562 रुपए बढ़कर 3,58,267 रुपए प्रति किलो हो गई है। यह तेजी न केवल निवेशकों बल्कि सर्राफा बाजार के कारोबारियों के लिए भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

जनवरी में Silver ने दिया बंपर रिटर्न

साल 2025 का पहला महीना चांदी निवेशकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 2,30,420 रुपए प्रति किलो था। महज 28 दिनों के भीतर चांदी 1,31,401 रुपए उछलकर 3,61,821 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई। विशेषज्ञों के अनुसार इतने कम समय में इस तरह की तेजी दुर्लभ मानी जाती है।

Gold ने भी निवेशकों को किया मालामाल

चांदी के साथ-साथ Gold ने भी जनवरी महीने में शानदार रिटर्न दिया है। 31 दिसंबर को 24 कैरेट Gold का भाव 1,33,195 रुपए प्रति 10 ग्राम था। अब यह 30,632 रुपए की बढ़त के साथ 1,63,827 रुपए तक पहुंच चुका है। यानी केवल एक महीने में ही Gold ने निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दिया है।

अलग-अलग कैरेट के Gold के ताजा भाव

Gold की कीमतों में आई इस ऐतिहासिक तेजी का असर सभी कैरेट पर पड़ा है।

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,64,635 प्रति 10 ग्राम

  • 22 कैरेट सोना: ₹1,50,806 प्रति 10 ग्राम

  • 18 कैरेट सोना: ₹1,23,476 प्रति 10 ग्राम

  • 14 कैरेट सोना: ₹96,312 प्रति 10 ग्राम

सर्राफा बाजार में आभूषणों की कीमतों में भी इसी अनुरूप बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे आम ग्राहकों पर महंगाई का दबाव बढ़ा है।

क्यों बढ़ रहे हैं Gold-Silver के दाम?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold और Silver की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव जैसे कारकों ने कीमती धातुओं को मजबूत समर्थन दिया है। विशेषज्ञ बताते हैं कि मौजूदा हालात में निवेशक शेयर बाजार और जोखिम वाले निवेश विकल्पों से दूरी बनाकर सेफ हेवन यानी सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। Gold और Silver पारंपरिक रूप से सुरक्षित निवेश माने जाते हैं, इसलिए इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है।

आगे क्या रह सकता है रुझान?

बुलियन बाजार से जुड़े जानकारों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय संकेत इसी तरह बने रहे तो आने वाले दिनों में Gold और Silver और नए रिकॉर्ड स्तर छू सकते हैं। हालांकि, ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली के चलते बीच-बीच में हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकती है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे बाजार में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करें और जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp