—Advertisement—

Trump vs Canada: चीन से नजदीकी पड़ी भारी, 100% टैरिफ की धमकी से बढ़ा तनाव

Author Picture
Published On: 25 January 2026
Trump
— चीन के साथ समझौते पर ट्रंप का सख्त रुख, कनाडा को 100% टैरिफ की चेतावनी

—Advertisement—

चीन से समझौता किया तो 100% टैरिफ लगाएंगे: Trump की सख्त चेतावनी के बाद कनाडा अलर्ट, पीएम कार्नी ने की बड़ी अपील

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ संभावित व्यापार समझौते को लेकर कनाडा को कड़ी चेतावनी दी है। Trump ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि कनाडा चीन के साथ कोई भी ट्रेड डील करता है, तो अमेरिका कनाडा से आने वाले सभी सामानों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देगा। इस बयान के बाद अमेरिका–कनाडा संबंधों में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। Trump का कहना है कि चीन, कनाडा को अमेरिकी टैरिफ से बचने के लिए एक तरह के “ड्रॉप-ऑफ पोर्ट” के रूप में इस्तेमाल करना चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी कंपनियां कनाडा के रास्ते अमेरिकी बाजार में अपने उत्पाद उतारने की योजना बना रही हैं, जिसे अमेरिका किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

ट्रुथ सोशल पर दी सख्त चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump ने यह चेतावनी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर दी। उन्होंने सीधे तौर पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को टैग करते हुए लिखा कि चीन के साथ कोई भी समझौता कनाडा के लिए “बेहद खतरनाक” साबित होगा। Trump ने कहा कि यदि कनाडा को लगता है कि वह चीन को अमेरिका में सामान भेजने का रास्ता दे सकता है, तो यह एक बड़ी गलतफहमी है। अमेरिका ऐसी किसी भी रणनीति को तुरंत रोक देगा।

चीन कनाडा को निगल जाएगा – Trump

अपने बयान में Trump ने बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा, चीन कनाडा को पूरी तरह निगल जाएगा—उसके व्यापार, सामाजिक ताने-बाने और जीवनशैली को नष्ट कर देगा। उन्होंने दावा किया कि चीन जहां भी आर्थिक साझेदारी करता है, वहां धीरे-धीरे स्थानीय उद्योग और संप्रभुता कमजोर हो जाती है। ट्रंप ने कहा कि कनाडा को यह समझना चाहिए कि चीन के साथ बढ़ते रिश्ते लंबे समय में उसके लिए नुकसानदायक होंगे।

चीन दौरे के बाद बढ़ा विवाद

Trump की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चीन के दौरे पर गए थे। इस दौरान कार्नी ने चीन को “विश्वसनीय और स्वाभाविक व्यापारिक साझेदार” बताया था। इसके अलावा उन्होंने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान यूरोपीय नेताओं से चीन में निवेश बढ़ाने की अपील भी की थी। इन्हीं बयानों के बाद ट्रंप ने कनाडा को अपने प्रस्तावित “बोर्ड ऑफ पीस” से जोड़ने का निमंत्रण भी वापस ले लिया था। इसे अमेरिका की नाराजगी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Trump की धमकी के बाद कनाडा में हलचल

Trump की 100% टैरिफ की धमकी के बाद कनाडा की राजनीति और अर्थव्यवस्था में हलचल तेज हो गई है। संभावित व्यापारिक नुकसान को देखते हुए कनाडा सरकार सतर्क हो गई है। अमेरिकी बाजार कनाडा के लिए सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है और ऐसे में 100% टैरिफ लागू होना कनाडाई अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका दे सकता है।

पीएम मार्क कार्नी की जनता से बड़ी अपील

ट्रंप की चेतावनी के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए एक बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि कनाडा की अर्थव्यवस्था बाहरी दबावों और खतरों से गुजर रही है, लेकिन देश को घबराने की जरूरत नहीं है। कार्नी ने कहा, हमारी अर्थव्यवस्था विदेश से खतरे में है, लेकिन कनाडाई लोगों ने एक विकल्प चुना है। हमें उस पर ध्यान देना चाहिए, जिस पर हमारा नियंत्रण है। उन्होंने आगे कहा कि कनाडा को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। “हम खुद अपने सबसे अच्छे ग्राहक बन सकते हैं। हम कनाडाई सामान खरीदेंगे, कनाडा में निर्माण करेंगे और साथ मिलकर और मजबूत बनेंगे,” कार्नी ने कहा।

पहले भी कनाडा पर हमला कर चुके हैं Trump

यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड Trump ने कनाडा पर तीखा हमला बोला हो। इससे पहले भी ट्रंप ने कनाडा पर आरोप लगाया था कि वह अमेरिका के प्रस्तावित “गोल्डन डोम” मिसाइल डिफेंस सिस्टम का विरोध कर रहा है। यह सिस्टम ग्रीनलैंड में बनाया जाना है, जिसका उद्देश्य अमेरिका के साथ-साथ कनाडा की सुरक्षा भी करना है। Trump का कहना था कि कनाडा इस सुरक्षा परियोजना का विरोध कर रहा है, जबकि दूसरी ओर वह चीन के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाने में रुचि दिखा रहा है। ट्रंप ने दावा किया कि चीन के साथ व्यापार बढ़ाने का फैसला कनाडा को पहले ही साल में भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp