इन्दौर। शहर में बेतरतीब घूम रहे और ट्रैफिक जाम का कारण बन रहे ई-रिक्शा अब नियंत्रित होंगे। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर सभी ई-रिक्शा को शहर के 6 जोन में बांटने की योजना बनाई है। प्रत्येक ई-रिक्शा को एक जोन में ही संचालन करने की अनुमति होगी और उसे उसी जोन की सीमा में ही गाड़ी चलानी होगी।
- हर जोन का अलग कलर कोड होगा, जिससे वाहन की पहचान आसान होगी।
- ई-रिक्शा चालक खुद तय कर सकेंगे कि वे किस जोन में गाड़ी चलाना चाहते हैं।
- किसी भी ई-रिक्शा के दूसरे जोन में पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
-
हर क्षेत्र में ई-रिक्शा की संख्या सीमित होगी, ताकि ट्रैफिक व्यवस्थित रहे।

आरटीओ प्रदीप शर्मा और ट्रैफिक डीसीपी आनंद कलदगी ने ई-रिक्शा संचालकों के साथ बैठक कर योजना पर चर्चा की। ई-रिक्शा संचालन को सुचारू बनाने की जिम्मेदारी कलेक्टर ने परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को दी थी। सभी जोनों की सीमा इसी माह तय कर व्यवस्था लागू करने की तैयारी है।
यह कदम शहर के ट्रैफिक सुधारने और ई-रिक्शा के अनियंत्रित संचालन पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है।
