सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान गणना ड्यूटी पर तैनात बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की सुरक्षा को लेकर याचिका पर भारत निर्वाचन आयोग (ECI) को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इस मामले में BLO पर पड़ रहे अत्यधिक दबाव और तनाव पर चिंता व्यक्त की है।
न्यायाधीश बागची ने सुनवाई के दौरान कहा कि BLO का काम केवल डेस्क वर्क नहीं है। उन्हें हर घर जाकर सत्यापन करना होता है, फिर गणना करनी होती है और उसे अपलोड करना होता है। यही प्रक्रिया उन्हें जमीनी स्तर पर भारी दबाव और तनाव में डाल रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य राजनीतिक विवाद नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि SIR अभियान बिना किसी समस्या के संपन्न हो।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने यह भी कहा कि यदि BLO को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई, तो यह एक गंभीर मुद्दा बन सकता है। उन्होंने चुनाव आयोग को इस पर गंभीरता से ध्यान देने की हिदायत दी।
