—Advertisement—

पाक CDF आसिम मुनीर की भारत को गीदड़ धमकी बोले: “किसी भ्रम में न रहे, जवाब होगा तेज और कठोर”

Author Picture
Published On: 9 December 2025
Untitled design 2025 12 09T002620.016

—Advertisement—

पाकिस्तान के नए चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बने जनरल आसिम मुनीर ने पद संभालते ही भारत के खिलाफ तीखे बयान देकर माहौल गर्म कर दिया है। रावलपिंडी स्थित GHQ में अपने औपचारिक समारोह के दौरान मुनीर ने कहा कि “भारत किसी भ्रम में न रहे। भविष्य में किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब पाकिस्तान पहले से ज्यादा तेज, कठोर और तीव्र देगा।”

उनके इस बयान को एक बार फिर “गीदड़भभकी” करार दिया जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पहले ही चरमराई हुई है।

CDF मुख्यालय को बताया ऐतिहासिक

पाकिस्तानी न्यूज चैनलों के अनुसार, आसिम मुनीर ने अपने नए पद और डिफेंस फोर्सेस मुख्यालय को “ऐतिहासिक” बताया। उन्होंने कहा कि नया स्ट्रक्चर तीनों सेनाओं—थलसेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त ताकत को एकीकृत करेगा और मल्टी-डोमेन ऑपरेशन्स को मजबूत बनाएगा।

6

उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” का उल्लेख करते हुए सेना और जनता की सहनशीलता की भी तारीफ की और इसे भविष्य के लिए “केस स्टडी” बताया।

पद संभालते ही एक्शन मोड में मुनीर

सीडीएफ बनने के बाद मुनीर ने कहा कि नई व्यवस्था का उद्देश्य तीनों सेनाओं के ऑपरेशन्स को समन्वित करना है, हालांकि उनकी व्यक्तिगत स्वायत्तता बनी रहेगी। पाकिस्तान इसे आधुनिक युद्ध की चुनौतियों को देखने के नए फ्रेमवर्क के रूप में पेश कर रहा है।

“युद्ध बदल गया है”—मुनीर

मुनीर ने कहा कि आधुनिक युद्ध अब साइबरस्पेस, एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, अंतरिक्ष और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम तक पहुंच चुका है। इसलिए पाकिस्तानी सेना को भी इन क्षेत्रों में ढलना होगा।

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली, गिरती सैन्य क्षमता और आंतरिक अस्थिरता के कारण उसकी चेतावनियाँ “कागजी बयान” से ज्यादा कुछ नहीं हैं।
वहीं भारत पहले से ही आधुनिक तकनीक, सैन्य शक्ति और सामरिक क्षमता के मामले में काफी आगे है और किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp