नई दिल्ली: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने UPSC CSE IAS Allocation List 2024 जारी कर दी है। इस सूची में 90 से अधिक नए आईएएस अधिकारियों को देशभर के विभिन्न राज्यों में कैडर आवंटित किए गए हैं। इसमें से 20 अफसरों को उनके होम स्टेट का कैडर मिला है।
शीर्ष रैंकर्स के कैडर:
UPSC 2024 के टॉपर शक्ति दुबे को उनके होम स्टेट उत्तर प्रदेश कैडर में रखा गया है। दूसरी रैंक हासिल करने वाली हर्षिता गोयल को गुजरात कैडर मिला है, जबकि उनका होम स्टेट हरियाणा है। तीसरे स्थान पर रहे डोंगरे अर्चित पराग को कर्नाटक, चौथे स्थान पर मार्गी चिराग को गुजरात, और पांचवें स्थान पर आकाश गर्ग को AGMUT कैडर (अरुणाचल-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) आवंटित किया गया।
मध्य प्रदेश कैडर में नए अधिकारी:
मध्य प्रदेश को इस वर्ष कई नए अधिकारी मिले हैं।
- आयुषी बंसल (रैंक 6)

- सौम्या मिश्रा (रैंक 18)

- श्लोक वैकर और माधव अग्रवाल
इन नियुक्तियों से मध्य प्रदेश में युवा प्रशासनिक अधिकारियों की संख्या मजबूत हुई है।
उत्तर प्रदेश कैडर:
उत्तर प्रदेश को इस वर्ष 20 नए IAS अफसर मिले हैं, जिनमें प्रमुख नाम हैं—कोमल पूनिया, आदित्य विक्रम अग्रवाल, मयंक त्रिपाठी, हेमंत, संस्कृति त्रिवेदी, रिया सायनी, शिवांश सुभाष जगड़े, शिवम सिंह सलोनी, गौतम सिद्धार्थ सिंह और श्वेता।
पश्चिम बंगाल कैडर:
पश्चिम बंगाल को इस बार 8 नए IAS अधिकारियों का चयन हुआ है। इनमें मुदिता बंसल (पंजाब), रावुला जयसिंह रेड्डी (तेलंगाना), रितिका रथ, अदिति संजय चौगुले, अभिषेक चौधरी, मेघना चक्रवर्ती और सक्षम भाटिया शामिल हैं। इन नियुक्तियों से बंगाल कैडर में नए नेतृत्व की संभावनाएँ मजबूत हुई हैं।
UPSC 2024 की यह लिस्ट नए अधिकारियों और उनके परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है और पूरे प्रशासनिक तंत्र में नई ऊर्जा और क्षमता लाने की उम्मीद जताई जा रही है।
