पेपराल तीर्थ में गुरु जयन्तसेन गुरु मंदिर (चौमुखी) का भव्य शिलान्यास समारोह सम्पन्न
गुजरात | 5 दिसम्बर।
गुरु जयन्तसेन जन्मभूमि पेपराल तीर्थ पर 5 दिसम्बर को अत्यंत भक्तिभाव और आध्यात्मिक उल्लास के बीच गुरु जयन्तसेन गुरु मंदिर (चौमुखी मंदिर) का भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ। यह ऐतिहासिक आयोजन श्री सौधर्म बृहत्तपागच्छीय गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराज के शिष्यगण—
-
मुनिराज श्री चारित्ररत्नविजयजी महाराज,
-
मुनिराज श्री अजितसेनविजयजी महाराज,
-
साध्वी श्री मोक्षगुणाश्रीजी म.सा आदि ठाणा,
-
साध्वी श्री दर्शीतकलाश्रीजी म.सा,
-
साध्वी श्री विवेकप्रियाश्रीजी म.सा आदि ठाणा
की पावन निश्रा में सम्पन्न हुआ।
शोभायात्रा और विधि-विधान के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत शिलान्यास हेतु निर्धारित शिला की भव्य शोभायात्रा से हुई। शोभायात्रा के बाद गुरु जन्मभूमि स्थित विशाल प्रवचन मंडप में विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। इसके बाद शिला को शिलान्यास स्थल पर हजारों गुरु भक्तों की उपस्थिति में पवित्र मंत्रोच्चार के साथ ले जाया गया।
मुख्य एवं दिशाओं की शिलाओं का प्रतिष्ठा लाभार्थी परिवारों द्वारा संपन्न
शुभ मुहूर्त में शिला स्थापना का कार्य आरम्भ हुआ। विभिन्न दिशाओं की शिलाओं को प्रतिष्ठित जैन परिवारों द्वारा स्थापित किया गया—
शिला स्थापना लाभार्थी परिवार
-
मुख्य शिला: ताराबेन कान्तिलालजी भणशाली परिवार, थराद तीर्थ
-
पूर्व दिशा शिला: गुणीदेवी सुमेरमलजी बालगोता परिवार, मेंगलवा—चेन्नई
-
पश्चिम दिशा शिला: बाबुलालजी लल्लुभाई वोरा परिवार, थराद तीर्थ—नडियाद
-
उत्तर दिशा शिला: सूर्यप्रकाशजी मिश्रीमलजी भंडारी परिवार, जोधपुर—चेन्नई
-
दक्षिण दिशा शिला: वाडीलाल गगलदासजी दोशी परिवार, थराद तीर्थ—मुंबई
शिलान्यास विधान के विधिकारक सत्यविजयजी हरण एवं कुणालभाई सुराणी रहे।
धर्मसभा एवं लाभार्थी परिवारों का बहुमान
शिला स्थापना के उपरांत विशाल धर्मसभा आयोजित हुई, जिसमें मुनिराज श्री चारित्ररत्नविजयजी महाराज ने प्रेरणादायी प्रवचन दिए। सभी शिला लाभार्थी परिवारों एवं सहयोगकर्ताओं का जैन परंपरा अनुसार बहुमान किया गया।
इस शुभ अवसर पर कई गुरु भक्तों ने पेपराल तीर्थ में रहकर अठ्ठम तप की तपस्या की। इन तपस्वियों का ट्रस्ट द्वारा 1100 रुपये की अनुमोदन राशि से सम्मान किया गया।
परिषदों, संस्थाओं व विभिन्न प्रदेशों के गुरु भक्तों की उपस्थिती
शिलान्यास समारोह में गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व दक्षिण भारत के अनेक गांव-नगरों से बड़ी संख्या में गुरु भक्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित—
-
श्री जयन्तसेन सूरी शासन प्रभावक ट्रस्ट के अध्यक्ष महेन्द्रभाई वोरा एवं ट्रस्टीगण
-
अखिल भारतीय राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाशभाई छाजेड़ सहित पदाधिकारी
-
त्रिस्तुतिक संघ एवं अन्य अनेक जैन संघ
तथा अनेक सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
लाभार्थी परिवारों की ओर से पधारे सभी गुरु भक्तों को 500 रुपये नगद राशि से संघ पूजन का लाभ प्रदान किया गया।
गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज का आशीर्वाद पत्र वाचन
कार्यक्रम की पूर्णाहुति पर गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराज के शिष्य एवं गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज द्वारा प्रेषित आशीर्वाद पत्र का वाचन किया गया। इस पत्र ने उपस्थित भक्तों में आध्यात्मिक ऊर्जा भर दी।
अविस्मरणीय रहा यह शिलान्यास प्रसंग
अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि यह शिलान्यास प्रसंग जैन समाज के लिए अत्यंत अनुमोदनीय और ऐतिहासिक रहा। कार्यक्रम लगभग पाँच घंटे तक चला, और प्रारंभ से अंत तक भक्तों की उपस्थिति व उत्साह बना रहा।
रिपोर्ट: जीवनलाल जैन, नागदा

