अजमेर। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं। गुरुवार को मिले एक ईमेल में दावा किया गया कि दरगाह परिसर में चार जगह आरडीएक्स और IED लगाए गए हैं। मेल मिलते ही पुलिस और इंटेलिजेंस विभाग सक्रिय हो गए।
दरगाह परिसर खाली, भारी पुलिस बल तैनात
धमकी भरा मेल मिलते ही अजमेर पुलिस ने तुरंत दरगाह परिसर को खाली करवाया।
- मौके पर पुलिस, सीआईडी, आईबी और बम निरोधक दस्ता पहुँचा
- पूरे परिसर की मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड से जांच
- दरगाह बंद कर सुरक्षा घेरा बढ़ाया गया

जांच टीमें पूरे परिसर में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश में जुटी हैं।
अजमेर कलेक्ट्रेट को भी बम से उड़ाने की धमकी
इसी बीच अजमेर के कलेक्ट्रेट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली।
पुलिस ने तुरंत कलेक्ट्रेट भवन खाली कराया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

- ग्रामीण एडिशनल एसपी दीपक शर्मा
- सीओ शिवम जोशी
- चार थानों की पुलिस टीम
- सीआईडी यूनिट
सभी मिलकर परिसर की गहन तलाशी ले रहे हैं।
दोनों जगहों पर सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर घेरा बढ़ा दिया है।
