—Advertisement—

, , ,

इंदौर में 12 दिसंबर को भव्य रणजीत अष्टमी प्रभात फेरी का आयोजन

Author Picture
Published On: 4 December 2025
WhatsApp Image 2025 12 03 at 20.10.50

—Advertisement—

Indore News: इंदौर में 12 दिसंबर को रणजीत अष्टमी के अवसर पर रणजीत हनुमान मंदिर से भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्री रणजीत विशेष स्वर्ण रथ में सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंदिर परिसर में की, जिसमें नगर निगम आयुक्त और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास मौजूद रहे।

सुरक्षा और व्यवस्था :

  • शराब पीकर आने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
  • फेरी मार्ग पर शस्त्र प्रदर्शन पर रोक रहेगी।
  • सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी।
  • फेरी मार्ग पर बेरिकेटिंग, कंट्रोल रूम और आकस्मिक चिकित्सा एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था रहेगी।
  • मंच लगाने के लिए पुलिस से अनुमति लेना अनिवार्य होगा, और मंच की अधिकतम चौड़ाई 8 फीट निर्धारित की गई है।
  • मंच या आसपास गर्म प्रसाद का वितरण नहीं किया जाएगा।

Capture 3

भव्य आयोजन :

  • 9 दिसंबर: कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण से अष्टमी पर्व की शुरुआत।
  • 10 दिसंबर: दीपोत्सव और भजन संध्या, मंदिर परिसर में 51,000 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
  • 11 दिसंबर: रथ में विराजित प्रतिमा का अभिषेक और लगभग 1.25 लाख रक्षासूत्र भक्तों में निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।
  • 12 दिसंबर सुबह 5 बजे: बाबा रणजीत स्वर्ण रथ में सवार होकर भक्तों को आशीर्वाद देंगे।

मंदिर परिसर में हजारों किलो फूलों से फूल बंगला सजाया जाएगा और चारों दिन भव्य फूलों की सजावट रहेगी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp