चीनी (Sugar) का सेवन अधिक होने पर मोटापा, डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स शुगर कम करने की सलाह देते हैं। लेकिन अगर आप अचानक शुगर छोड़ देते हैं, तो शरीर को इसके आदत बदलने में समय लगता है और कई तरह की समस्याएं सामने आ सकती हैं। इसलिए शुगर को धीरे-धीरे कम करना ही सेहत के लिए सही होता है।
सिरदर्द:
शुगर छोड़ने के शुरुआती लक्षणों में सिरदर्द शामिल है। जब शरीर को तुरंत ग्लूकोज नहीं मिलता, तो दिमाग को एनर्जी कम मिलती है, जिससे सिरदर्द और थकान होती है। राहत पाने के लिए पर्याप्त पानी पीएं और ताजे फल शामिल करें।
थकान और कमजोरी:
शुगर शरीर को तुरंत कैलोरी देती है। इसे अचानक बंद करने से थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है। इससे बचने के लिए ओट्स, ड्राई फ्रूट्स, दाल, अंडा और पनीर जैसी चीजें लें, जो लंबे समय तक ऊर्जा देती हैं।

चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग:
शुगर डोपामाइन बढ़ाती है, जिससे खुशी मिलती है। अचानक शुगर छोड़ने पर मूड स्विंग, गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। योग, मेडिटेशन और एक्सरसाइज इसे नियंत्रित करने में मदद करती हैं।
डाइजेशन में दिक्कत:
शुगर छोड़ने से आंतों के अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे कब्ज और पेट फूलना होता है। फाइबर वाले फूड्स, हरी सब्जियां, सलाद और प्रोबायोटिक फूड्स जैसे दही, छाछ खाने से डाइजेशन बेहतर रहता है।
