महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त जारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी है। अब तक प्रदेश की 69 लाख महिलाओं के खातों में कुल 647.28 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं के खाते में 1000 रुपये की राशि दी जाती है। आने वाले कुछ दिनों में योजना की 22वीं किस्त भी जारी होने वाली है।
अपना स्टेटस ऐसे चेक करें

अगर आपकी किस्त अभी तक खाते में नहीं आई है, तो आप आसानी से लाभार्थी स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास लाभार्थी कोड या आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status List में अपना नाम और भुगतान की जानकारी देखी जा सकती है।
पैसे न आने के कारण और समाधान
कई बार राशि न आने के पीछे ये कारण हो सकते हैं: बैंक अकाउंट ब्लॉक या फ्रीज होना, KYC डॉक्यूमेंट लंबित होना, ट्रांजेक्शन लिमिट पार होना या खाताधारक का निधन। अगर आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपका आधार एक्टिव है। इसके लिए नजदीकी आधार सेंटर जाकर बायोमैट्रिक अपडेट कराएं और बैंक से संबंधित किसी भी समस्या के लिए सीधे संपर्क करें।
