—Advertisement—

जानिए की दुनिया के सबसे आमिर आदमी Elon Musk ने कॉलेज और डिग्री को लेकर क्या कहा ?

Author Picture
Published On: 2 December 2025
musk says time to break up amazon fueling feud wit 1717005469

—Advertisement—

जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट में दुनिया के मशहूर उद्यमी एलॉन मस्क ने शिक्षा, करियर और भविष्य के स्किल्स पर खुलकर बात की। Musk ने कहा कि कॉलेज सिर्फ डिग्री लेने की जगह नहीं है, बल्कि यह खुद को समझने, दुनिया को देखने और सोच विकसित करने का एक “एक्सप्लोरेशन फेज” है।

1. शैक्षणिक और बौद्धिक विकास

मस्क के अनुसार, कॉलेज में सबसे बड़ा फायदा स्ट्रक्चरल लर्निंग है। छात्रों को कई विषयों का एक्सपोजर मिलता है, जिससे क्रिटिकल थिंकिंग, थ्योरिटिकल समझ और लॉजिक बनाने की क्षमता मजबूत होती है।
उन्होंने सलाह दी कि स्टूडेंट्स केवल अपने सब्जेक्ट तक सीमित न रहें। उदाहरण:

  • साइंस पढ़ रहे हैं → ह्यूमैनिटीज़ भी सीखें
  • इकोनॉमिक्स पढ़ रहे हैं → साइकोलॉजी भी सीखें

मस्क का मानना है कि क्रॉस-डिसिप्लिनरी थिंकिंग आज की दुनिया में सबसे बड़ी ताकत बन रही है।

K3

2. सोशल कैपिटल और नेटवर्किंग

एलॉन मस्क ने कहा कि कॉलेज का सबसे महत्वपूर्ण फायदा लोग हैं जिनसे आप मिलते हैं।

  • भविष्य के को-फाउंडर
  • टीममेट्स
  • मेंटर्स

कई बार यह नेटवर्किंग डिग्री से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो बिजनेस शुरू करना चाहते हैं।

3. व्यक्तिगत विकास (Personal Growth)

कॉलेज सिर्फ पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि परिपक्वता और जीवन कौशल सीखने का प्लेटफॉर्म है।
छात्र यहां सीखते हैं:

  • टीमवर्क और कम्युनिकेशन
  • बातचीत और समझौता (Negotiation)
  • असफलताओं को संभालना

मस्क ने यह भी बताया कि आने वाले समय में AI कई रूटीन और नॉलेज-आधारित काम खुद करेगा, इसलिए सिर्फ डिग्री का महत्व घट सकता है।

K9

भविष्य में मांग वाले स्किल्स :

  • मस्क के अनुसार भविष्य में जिन स्किल्स की सबसे ज्यादा जरूरत होगी:
  • क्रिटिकल थिंकिंग
  • समस्या को समझना और हल करना
  • क्रिएटिविटी
  • अलग-अलग विषयों को जोड़कर समाधान निकालना
  • टीमवर्क और लीडरशिप

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp