—Advertisement—

“जीव दया हृदय को पवित्र बनाती है”— खुशबू वरुण दंड का संदेश

Author Picture
Published On: 2 December 2025
Untitled design 2025 12 02T033719.165

—Advertisement—

श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा संचालित जीव दया योजना के अंतर्गत आयोजित गौ माता स्वामी वात्सल्य कार्यक्रम में करुणा, संवेदना और सेवा का प्रेरणादायी वातावरण देखने को मिला। मुंबई से पधारी श्रीमती खुशबू वरुण दंड ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कहा—
“जीव दया केवल व्यवहार नहीं, बल्कि एक ऐसा भाव है जो मन को पवित्र करता है। जीवों के प्रति संवेदना रखने वाला ही सच्चे अर्थों में मनुष्य कहलाता है।”
जावरा में मिला आत्मीय स्वागत उनके लिए स्मरणीय रहा, और उन्होंने भविष्य में भी जीव दया योजना से सक्रिय रूप से जुड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया।

दया का मार्ग ही मुक्ति का मार्ग — अभय सुराणा

संस्था के अध्यक्ष अभय सुराणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीव दया मानवता का सर्वोच्च गुण है। उनके अनुसार,
“दया का मार्ग ही मुक्ति का मार्ग है।”
उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में गौ माता हेतु गोग्रास, ताज़ी सब्जियाँ, गुड़, चारा और पौष्टिक आहार की नियमित व्यवस्था की जाएगी।

अतिथि सम्मान एवं जन्मदिन उत्सव :

लाभार्थी परिवार खुशबू वरुण दंड का स्वागत श्रीमती रेखा सुराणा एवं श्रीमती प्रविशा ने मोतियों की माला और शाल ओढ़ाकर किया।
इसी अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य हेमंत जैन और महेंद्र कोलन का जन्मदिन मनाकर उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं।

Untitled design 2025 12 02T033913.281

कार्यक्रम संचालन की ज़िम्मेदारी उपाध्यक्ष पुखराज पटवा ने निभाई, जबकि आभार प्रदर्शन वर्षगांठ समिति संयोजक प्रदीप सेठिया द्वारा किया गया। स्वागत की जिम्मेदारी राजकुमार हरण, नेमीचंद जैन एवं राजेंद्र कोचर ने निभाई।

जीव दया का सजीव उदाहरण :

कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गोग्रास, गुड़, सब्जियाँ; कबूतरों को अनाज; तथा कुत्तों को बिस्कुट खिलाकर जीव दया का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

सक्रिय सहभागिता :

कार्यक्रम में प्रकाशचंद संघवी, राजकुमार हरण, सुभाष डूंगरवाल, शेखर नाहर, अनिल धारीवाल, अशोक झामर, प्रकाशचंद पामेचा, शांतिलाल डांगी, संजय सुराणा, राजेंद्र कोचर, हेमंत जैन, महेंद्र कोलन, पुखराज पटवा, अभय सुराणा, ऋषभ छाजेड़ सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

बाल सहभागिता में अयांश सुराणा, प्रचेत दंड, अनाया, मयंक पटवा, अव्यान सुराणा, प्रवया जैन की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जावान व प्रभावी बनाया।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp