—Advertisement—

,

MP विधानसभा: कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना अचानक बेहोश, कार्यवाही 10 मिनट के लिए रुकी

Author Picture
Published On: 2 December 2025
Agriculture Minister Edal Singh Kansana 1024x576 1

—Advertisement—

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत एक तनावपूर्ण घटनाक्रम के साथ हुई। सत्र के दौरान कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें चक्कर आने के बाद तुरंत सदन में डॉक्टरों की टीम बुलानी पड़ी। मंत्री की तबीयत के कारण विधानसभा की कार्यवाही लगभग 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और कई विधायक तुरंत मंत्री की कुशलक्षेम जानने सदन पहुंचे।

आज के सत्र में दो महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा प्रस्तावित है—मध्य प्रदेश दुकान एवं स्थापना (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2025 और मध्य प्रदेश नगरपालिका (संशोधन) अध्यादेश, 2025। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक इन विधेयकों पर अपने विचार रखेंगे, जिन पर सदन में लंबी बहस की संभावना है।

orig screenshot202308271537311693130978 1714591808

वहीं, विपक्ष किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में है। अतिवृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद राहत राशि अब तक नहीं मिलने पर कांग्रेस सदन में जोरदार आवाज बुलंद करेगी। पहले दिन भी नियम 139 के तहत इस मुद्दे पर लंबी बहस हुई थी।

कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक प्रभावित फसलों की तस्वीरें और तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे। मुरैना के विधायक दिनेश गुर्जर ने आरोप लगाया कि सरकार न तो कर्जा माफ कर रही है, न फसलों का उचित मूल्य दे रही है। फसल बीमा योजना के तहत किसानों को केवल कुछ सौ रुपये मिल रहे हैं, जिसे विपक्ष अन्याय करार दे रहा है। कांग्रेस की मांग है कि प्रभावित किसानों को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp