—Advertisement—

, ,

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, बीजेपी और कांग्रेस तैयारियों में जुटी

Author Picture
Published On: 1 December 2025
MP Vidhan Sabha Session 2025 2

—Advertisement—

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। पहले दिन से पहले बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक 1 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित की जा रही है, जिसमें कैबिनेट मंत्री और विधायक शामिल होंगे।

मंत्रियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा
बैठक में मंत्रियों को विपक्ष के सवालों का प्रभावी जवाब देने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक शाम को आयोजित डिनर में शामिल होंगे।

satr

कांग्रेस तैयारी में
वहीं, कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार को सदन में घेरने की रणनीति बना रही है। रविवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर रणनीति तैयार कर रहे हैं।

विधानसभा में आए प्रश्न और विधेयक
अब तक विधानसभा सचिवालय को कुल 1,497 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें 751 तारांकित और 746 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 194 ध्यानाकर्षण, 6 स्थगन प्रस्ताव, 14 अशासकीय संकल्प और शून्यकाल के 52 मामले दर्ज हुए हैं। नियम 139 के तहत 2 सूचनाएं और 15 याचिकाएं भी प्राप्त हुई हैं। इस सत्र में सरकार दो विधेयक प्रस्तुत करने जा रही है।

Madhya Pradesh Assembly SM 1764503107158 1

सत्र में प्रमुख मुद्दे
इस सत्र के दौरान मुख्य मुद्दों में एसआईआर विवाद, जहरीले कफ सिरप का मामला, मक्का और सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य, स्मार्ट बिजली मीटर, ओबीसी आरक्षण और रोजगार जैसे विषय शामिल होंगे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp