—Advertisement—

कश्मीर में NIA का शिकंजा कसता हुआ—क्या मिले दिल्ली धमाके से जुड़े सबूत?

Author Picture
Published On: 1 December 2025
delhi car blast case investigation handed over nia1 1762856056

—Advertisement—

Delhi Blast update :दिल्ली कार ब्लास्ट मामले की जांच अब और तेज़ हो गई है। इसी सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को कश्मीर के कई इलाकों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। यह कदम घाटी में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की पहचान और उसे कमजोर करने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, NIA की टीमें दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड सहित कई क्षेत्रों में पहुँचीं। इसके साथ ही पुलवामा और शोपियां जिलों में भी संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। फिलहाल एजेंसी आठ अलग-अलग लोकेशंस पर तलाशी कर रही है, जिनका सीधा संबंध दिल्ली कार ब्लास्ट केस से जुड़ने की आशंका है।

Capture

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली विस्फोट में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए NIA ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एजेंसी का लक्ष्य न सिर्फ विस्फोट के आरोपियों तक पहुंचना है, बल्कि पूरे आतंकी नेटवर्क को उजागर करना भी है।

जांच के दौरान मौलवी इरफान अहमद वागे, डॉ. अदील, डॉ. मुजम्मिल और आमिर राशिद समेत आठ ठिकानों पर तलाशी की जा रही है। NIA को उम्मीद है कि इन छापों से ऐसे महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं, जो इस हमले के पीछे छिपे मास्टरमाइंड्स तक पहुंचने में मदद करेंगे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp