नई दिल्ली। नवंबर का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और सोमवार से नया महीना दिसंबर शुरू हो जाएगा। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही कई महत्वपूर्ण बदलाव भी लागू होंगे। इसके साथ ही कुछ कामों की अंतिम तिथि भी करीब है, इसलिए जिन कामों की सीमा 30 नवंबर तक है, उन्हें जल्द पूरा करना जरूरी है, वरना परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं 1 दिसंबर से कौन-कौन से बदलाव होंगे और उनका आम जनता पर क्या असर पड़ेगा।
LPG गैस सिलेंडर की कीमतें:
अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों के आधार पर हर महीने की 1 तारीख को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी की जाती हैं। 1 दिसंबर को भी नई दरें लागू होंगी। कीमत बढ़ेगी या घटेगी, यह 1 दिसंबर को ही तय होगा। इस बदलाव का आम आदमी के बजट पर सीधा असर पड़ेगा।

आयकर फाइलिंग :
टैक्स से जुड़े कई जरूरी कामों की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। अगर आपका TDS स्टेटमेंट (सेक्शन 194-IA, 194-IB आदि) या ट्रांसफर-प्राइसिंग रिपोर्ट (सेक्शन 92E) अभी तक जमा नहीं हुआ है, तो इसे जल्द पूरा करें। समय पर फाइलिंग न करने पर 1 दिसंबर से जुर्माना लग सकता है।

जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) ;
पेंशनर्स के लिए हर साल 30 नवंबर तक वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। इसे समय पर न जमा करने पर पेंशन रोक दी जाएगी। बैंक 1 दिसंबर के बाद इसे स्वीकार नहीं करते हैं, इसलिए देरी न करें।
एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें :
एविएशन ईंधन (ATF) की कीमतें भी 1 दिसंबर से बदल जाएंगी। इसके असर से हवाई यात्रा की टिकटों के दामों में वृद्धि होने की संभावना है। यानी 1 दिसंबर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक खर्च करना पड़ सकता है।
