—Advertisement—

, ,

खंडवा में शोक: ब्लड कैंसर से जंग हार गए जवान गोविंदा मालवीय, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Author Picture
Published On: 29 November 2025
whatsapp image 2025 11 29 at 092637 1764388801

—Advertisement—

खंडवा : खंडवा जिले के आशापुर गांव के निवासी और असम राइफल्स के जवान गोविंदा मालवीय का ब्लड कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। वे बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात थे और पिछले कुछ समय से असम के आर्मी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

गुरुवार को गोविंदा ने अंतिम सांस ली। शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव आशापुर लाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सेना के अधिकारियों, स्थानीय लोगों और परिजनों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम संस्कार किया गया। पूरे गांव में शोक की लहर है।

डेढ़ साल से कैंसर से जूझ रहे थे जवान

जानकारी के अनुसार, गोविंदा मालवीय को लगभग डेढ़ साल पहले ब्लड कैंसर का पता चला था। उनका इलाज लगातार चल रहा था, लेकिन पिछले तीन महीनों में उनकी सेहत गंभीर रूप से बिगड़ गई। उन्हें असम के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

गोविंदा साल 2010 में सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में असम राइफल्स में सेवाएं दे रहे थे। उनका रिटायरमेंट केवल दो साल बाद होना था, लेकिन दुर्भाग्यवश उससे पहले ही उनका निधन हो गया।

whatsapp image 2025 11 29 at 092634 1764388767

परिवार और परिजन

गोविंदा की शादी दो साल पहले हुई थी। उनकी पत्नी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और उनकी छह महीने की बेटी है। गोविंदा अपने पांच भाई-बहनों (3 बहनें, 2 भाई) में सबसे बड़े थे। उनके पिता मांगीलाल मालवीय बैंक से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।

gifmagicsite 32 1764389463

अंतिम बार अगस्त में आए थे घर

गोविंदा आखिरी बार इस साल अगस्त में रक्षाबंधन के त्योहार पर घर आए थे। उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताया। इसके बाद ड्यूटी पर लौटने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को तीन दिन पहले उनके निधन की सूचना मिली। शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा और गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp