—Advertisement—

,

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा कदम: बाइडेन के अधिकांश ऑर्डर्स अब होंगे अमान्य

Author Picture
Published On: 29 November 2025
MpBreakingNews48869990

—Advertisement—

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कदम उठाते हुए जो बाइडेन के कार्यकाल में जारी किए गए 92% एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स रद्द कर दिए हैं। ट्रंप ने यह घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ” के जरिए की। उनका दावा है कि अधिकांश ऑर्डर्स ऑटोपेन द्वारा साइन किए गए थे, यानी बाइडेन की व्यक्तिगत मंजूरी के बिना जारी किए गए थे।

ट्रम्प ने जो बाइडेन को भी निशाना बनाया :

डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन को सुस्त और चालाक बताया और चेतावनी दी कि यदि बाइडेन इन दस्तावेजों पर सहमति का दावा करेंगे तो उन पर झूठे बयान के आरोप लग सकते हैं। ट्रंप ने यह फैसला व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड्स पर हुए हमले के बाद लिया।

trump cancels 92 biden era orders 209821983

प्रभावित एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स :

रद्द किए गए ऑर्डर्स में महत्वपूर्ण नीतिगत दस्तावेज शामिल हैं, जैसे:

  • एग्जीक्यूटिव ऑर्डर 14087: अमेरिका में प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण।
  • एग्जीक्यूटिव ऑर्डर 14096: पर्यावरणीय न्याय, गरीब और अल्पसंख्यक समुदायों को प्रदूषण से सुरक्षा।
  • एग्जीक्यूटिव ऑर्डर 14110: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास और नैतिक उपयोग के नियम।

संवैधानिक अधिकार और सीमा :

अमेरिकी कानून के अनुसार, मौजूदा राष्ट्रपति को पूर्व राष्ट्रपति के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स को रद्द, संशोधित या अमान्य करने का अधिकार है। हालांकि कुछ मामलों में, जैसे सजा में माफी या कमियों से जुड़े आदेश, इन्हें वापस नहीं लिया जा सकता।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp