देश के नौ राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म देते हैं और जमा कर डिजिटलीकरण करते हैं। लेकिन कई जगह BLO घर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में मतदाता अब ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
ऑनलाइन SIR फॉर्म कैसे भरें :
चुनाव आयोग की वेबसाइट या ECINET ऐप के माध्यम से मतदाता बिना किसी डॉक्यूमेंट डाउनलोड या अपलोड किए फॉर्म जमा कर सकते हैं। वोटर्स पोर्टल (voters.eci.gov.in) पर लॉग इन करने के बाद “Fill Enumeration Form” विकल्प चुनें।
- अपने राज्य का चयन करें और EPIC (2025) नंबर डालें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिससे लॉगिन की प्रक्रिया पूरी होगी।
- मतदाता को तीन विकल्प मिलते हैं: पिछले SIR रोल में नाम था, माता-पिता का नाम था, या दोनों में से कोई नहीं।
- सिस्टम आपके विवरण के आधार पर फॉर्म तैयार करेगा। प्रीव्यू देख कर आप विवरण चेक कर सकते हैं।

जरूरी शर्तें :
- फॉर्म भरने के लिए EPIC और आधार की डिटेल्स मेल खानी चाहिए।
- मोबाइल नंबर EPIC से लिंक होना चाहिए, वरना फॉर्म जमा नहीं होगा।
- केवल मतदाता ही अपने लिए फॉर्म भर सकते हैं, किसी और के लिए नहीं।
![]()
वोटर लिस्ट डाउनलोड कैसे करें
- चुनाव आयोग की वेबसाइट पर “PDF E-Roll” पर क्लिक करें।
- राज्य और जिला चुनें।
- अपने चुनाव क्षेत्र और पोलिंग स्टेशन का चयन करें।
- EPIC नंबर भरकर अपने नाम की पुष्टि करें और लिस्ट डाउनलोड करें।
इस तरह मतदाता बिना BLO के घर आने का इंतजार किए ऑनलाइन अपना SIR फॉर्म जमा कर सकते हैं और मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित कर सकते हैं।
