—Advertisement—

,

आतंकी डॉ. आदिल की वॉट्सएप चैट आई सामने, विस्फोटक के लिए सैलरी से दिए ₹8 लाख

Author Picture
Published On: 28 November 2025
Untitled design 2025 11 28T000726.006

—Advertisement—

फरीदाबाद: दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी मॉड्यूल में शामिल डॉक्टरों की गुप्त गतिविधियों का खुलासा हुआ है। सहारनपुर के फेमस मेडिकेयर अस्पताल में काम करने वाले डॉ. आदिल अहमद की वॉट्सएप चैट अस्पताल प्रबंधन के साथ सामने आई है। इस चैट से पता चला कि डॉ. आदिल ने अपने सैलरी के पैसे में से लगभग ₹8 लाख विस्फोटक सामग्री जुटाने में खर्च किए।

जांच एजेंसियों के अनुसार, डॉ. आदिल और अन्य गिरफ्तार डॉक्टरों के बैंकिंग रिकॉर्ड और मोबाइल डेटा से यह साबित हुआ है कि वे आतंकी मॉड्यूल के लिए फंडिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया करा रहे थे। डॉ. आदिल ने अपने मैसेज में अस्पताल अधिकारियों के सामने खुद को निर्दोष और दबाव में बताया, लेकिन जांच में उनके आतंकवादी कनेक्शन स्पष्ट हो गए।

comp 39 1764259480

एनआईए और अन्य जांच एजेंसियां इस मामले की गहन पड़ताल कर रही हैं। दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े इस आतंकी नेटवर्क का उद्देश्य शहर में बड़े पैमाने पर हमला करना था। गिरफ्तार डॉक्टरों की चैट और वित्तीय लेनदेन के सबूतों के आधार पर अब पूरे मॉड्यूल की संरचना और सहयोगियों की पहचान की जा रही है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp