राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण – 13 दिसंबर को भव्य कार्यक्रम :
डॉ. मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर 13 दिसंबर को भोपाल में राज्य स्तरीय भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करेंगे।
मुख्य आयोजन लाल परेड ग्राउंड या जंबूरी मैदान में होने की संभावना है। इसके साथ ही इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भी बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्यभर के जिला मुख्यालयों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, ताकि आम नागरिक भी लाइव प्रसारण से जुड़ सकें।
रायसेन: बच्ची से रेप के आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर ;
रायसेन जिले में मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को पुलिस कस्टडी में गौहरगंज ले जाया जा रहा था, तभी उसने भागने की कोशिश की।
औबेदुल्लागंज क्षेत्र के जंगल में हुई इस घटना के दौरान पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया।
आरोपी को घायल अवस्था में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
फांसी की मांग: आज बिलकिसगंज रहेगा बंद :
गौहरगंज में मासूम के साथ हुई घटना के विरोध में सीहोर जिले का बिलकिसगंज आज पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
सकल हिंदू समाज द्वारा रघू पेट्रोल पंप से विरोध रैली निकाली जाएगी और थाना पहुँचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ज्ञापन में आरोपी सलमान को फांसी की सजा देने की मांग की जाएगी।
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएँ और युवतियाँ शामिल होंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम :
10:25 AM — रविन्द्र भवन, भोपाल: विश्व रंग 2025 – टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव में सहभागिता
11:45 AM — उज्जैन: स्थानीय कार्यक्रम में उपस्थिति
05:00 PM — चंदेरी महोत्सव एवं चंदेरी ईको रिट्रीट / टेंट सिटी चंदेरी (अशोकनगर) से वीसी के माध्यम से जुड़ाव
