—Advertisement—

    , , , , ,

    महू में छापामार कार्रवाई: लाखों की अवैध शराब जब्त, 8 प्रकरण दर्ज

    Author Picture
    Published On: 27 November 2025
    प्रदेश की राजधानी की हवा हुई जहरीली 13

    —Advertisement—

    इंदौर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ इंदौर आबकारी विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हाथ भट्टी मदिरा और महुआ लहान जब्त कर नष्ट किया। यह अभियान कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में चलाया गया।

    वृत्त महू क्षेत्र में की गई इस सघन कार्रवाई में नियंत्रण कक्ष प्रभारी देवेश चतुर्वेदी और उप प्रभारी मनोज अग्रवाल के निर्देशन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक खत्री, कमलेश सोलंकी, गोपाल यादव और पवन टिकेकर सहित विशेष टीम ने भौंडिया तालाब, बंजारी, भाटखेड़ी और आसपास के इलाकों में दबिश दी।

    b476b674 5103 4c45 918f e2285070c935 1694415591360

    कार्यवाही के दौरान कुल 10 स्थानों पर छापे मारे गए, जिनमें से 8 प्रकरण आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) और 34(एफ) के तहत दर्ज किए गए। टीम ने मौके से 220 लीटर हाथ भट्टी शराब और 1850 किलो महुआ लहान बरामद कर सैंपल लेने के बाद नष्ट किया। जब्त मदिरा और सामग्री की कुल कीमत लगभग 2.30 लाख रुपये आंकी गई है।

    इस अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक बी.डी. अहिरवार, सुनील मालवीय, मीरा सिंह, आशीष जैन, मीना माल, त्रिअंबिका शर्मा और कृतिका द्विवेदी ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा आबकारी आरक्षक ओमप्रकाश साहू, कमलेश निहोरे, मोहित रायकवार, एलेन बघेल, विक्रम यादव, विजय सोलंकी, वीरेन्द्र पटेल, विनीता नागराज, विवेक कनाडे, संजय सिंगार, नितिन सोनी, ललित गीते, रीना भिड़े और राहुल जामोद का भी सराहनीय योगदान रहा।

    Capture l

    कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

    Related News
    Breaking News हमेशा आपके पास

    SwarajVani App Install करें

    Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

    Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
    SwarajVani को iPhone पर install करें:
    📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
    Home
    Web Stories
    Instagram
    WhatsApp