—Advertisement—

, , ,

इंदौर: पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने अपराध और यातायात नियंत्रण पर बढ़ाई सख्ती , 1897 चालकों पर कार्रवाई

Author Picture
Published On: 27 November 2025
प्रदेश की राजधानी की हवा हुई जहरीली 3

—Advertisement—

इंदौर। शहर में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सोमवार, 17 नवंबर 2025 को पुलिस मुख्यालय सभागार में सभी जोनल डीसीपी, एडीशनल सीपी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापक अपराध समीक्षा बैठक की।

बैठक में इस वर्ष अब तक के सामान्य और गंभीर अपराध, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, विवेचना, CC-TNS प्रविष्टि, यातायात प्रबंधन, ड्रोन पेट्रोलिंग और मोहल्ला समिति बैठकों की जोनवार समीक्षा की गई।

o

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ा प्रहार :

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पिछले 15 दिनों में 1897 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने अधिकारियों को इसे और तेज करने के सख्त निर्देश दिए।

मुख्य निर्देश :

  • आदतन अपराधियों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बाउंड ओवर और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रहे।
  • बीट और माइक्रो बीट सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय कर लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
  • रात में प्रभावी चेकिंग के लिए थाना प्रभारी स्वयं उपस्थित रहें, वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करें।
  • हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग के जरिए निगरानी कड़ी रखी जाए।
  • दुर्घटना ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर संबंधित विभागों से समन्वय कर सुधार किया जाए।
  • ई-विवेचना, ई-समन, ई-वारंट जैसी CC-TNS प्रक्रियाओं को और तेज व सटीक बनाया जाए।
  • यातायात जागरूकता कार्यक्रमों के साथ नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी रहे।
  • सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए मोहल्ला समिति बैठकों को नियमित और व्यापक किया जाए।
  • बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) अमित सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) आर.के. सिंह सहित सभी जोनल डीसीपी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि इंदौर को देश का सबसे सुरक्षित शहर बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp