—Advertisement—

    , ,

    इंदौर में सुपर कॉरिडोर से खजराना तक मेट्रो का एलिवेटेड काम जारी, अंडरग्राउंड रूट पर बड़ी तकनीकी समस्याए

    Author Picture
    Published On: 26 November 2025
    BJP 4

    —Advertisement—

    इंदौर का मेट्रो प्रोजेक्ट फिलहाल कई समस्याओं का सामना कर रहा है, जिनमें कानूनी अड़चनें भी शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसकी अगली सुनवाई दिसंबर में होगी। वहीं, उज्जैन तक मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव अभी लंबित है और पीथमपुर तक रूट की सर्वे तैयारी चल रही है। इस पर हाल ही में बैठक भी हुई।

    वर्तमान में सुपर कॉरिडोर से रेडिसन और खजराना चौराहा तक एलिवेटेड मेट्रो का काम जारी है, जबकि एयरपोर्ट की ओर अंडरग्राउंड रूट निर्माण की तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, तकनीकी अड़चनें हैं, जिन्हें एयरपोर्ट प्रशासन और मेट्रो अधिकारियों ने मिलकर सुलझाने का काम शुरू किया है।

    Delhi Metro 2025 04 7307eb4fcca9e7a074c5da0dd9e8eb39

    अंडरग्राउंड रूट और एयरपोर्ट विस्तार

    कलेक्टर शिवम वर्मा ने हाल ही में एयरपोर्ट प्रबंधन से चर्चा करते हुए कहा कि वे मेट्रो कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक करें और एमओयू पर हस्ताक्षर करें, ताकि एयरपोर्ट विस्तार और अंडरग्राउंड मेट्रो रूट का काम जल्द शुरू हो सके। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि मेट्रो कॉर्पोरेशन ने अभी तक विस्तृत योजना नहीं दी है, जिससे एयरपोर्ट विकास कार्य प्रभावित हो रहा है, जिसमें पार्किंग और अन्य सुविधाओं का विस्तार शामिल है।

    मेट्रो का अंडरग्राउंड रूट पलासिया और एमजी रोड के आसपास जटिल है। एयरपोर्ट से गांधी नगर तक अंडरग्राउंड निर्माण किया जाएगा और दूसरी ओर एयरपोर्ट से रामचंद्र नगर, बड़ा गणपति, राजवाड़ा, एमजी रोड और पलासिया तक भी अंडरग्राउंड रूट होगा। यह कुल 8.5 किलोमीटर लंबा हिस्सा है और इस पर कई दिनों से काम चल रहा है।

    19 12 2024 indore metro rail project underground 20241219 8457

    लागत और प्रशासनिक चुनौतियां

    रूट संशोधन पर राज्य सरकार ने अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है क्योंकि इसके लिए लगभग 900 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है। इंदौर-उज्जैन मेट्रो रूट की योजना भी चल रही है, जिसका खर्च लगभग 10,000 करोड़ रुपए बताया गया है। साथ ही पीथमपुर और देवास-धार से जोड़ने की मांग भी जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई जा रही है।

    दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन डीपीआर तैयार कर रही है और सुझाव दिया गया है कि लवकुश चौराहा से मरीमाता, बड़ा गणपति, राजेंद्र नगर तक अंडरग्राउंड मेट्रो चलाए और राजेंद्र नगर से पीथमपुर तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाए।

    वर्तमान स्थिति

    फिलहाल इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट अंडरग्राउंड रूट को लेकर अटक गया है। हाईकोर्ट में इसे चुनौती दी गई है, हालांकि पहले भी ऐसे याचिकाएं खारिज की जा चुकी हैं। मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट के लिए हाईकोर्ट ने परिसर की जमीन देने की सहमति दी थी और अनुबंध भी हो चुका है। अब यह देखना होगा कि हाईकोर्ट इस बार क्या निर्णय लेता है।

    कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

    Related News
    Breaking News हमेशा आपके पास

    SwarajVani App Install करें

    Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

    Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
    SwarajVani को iPhone पर install करें:
    📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
    Home
    Web Stories
    Instagram
    WhatsApp