भोपाल: राजधानी भोपाल में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार, 25 नवंबर को 194 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
कोलार और बैरागढ़ में नया सीवेज सिस्टम
इन परियोजनाओं में कोलार और बैरागढ़ क्षेत्रों में 155 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला नया सीवेज सिस्टम शामिल है। यह परियोजना अमृत 2.0 के तहत तीन वर्षों में पूरी की जाएगी और लगभग डेढ़ लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। नया सीवेज सिस्टम दोनों क्षेत्रों में साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएगा।

अन्य परियोजनाएं
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कटारा बर्रई में 29 करोड़ रुपए से बनने वाले सांदीपनि विद्यालय का उद्घाटन किया। इसी प्रकार, बंजारी क्षेत्र में 10 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम का लोकार्पण भी किया गया। ये परियोजनाएं शिक्षा और खेल के क्षेत्र में नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करेंगी।
